चमत्कारी है ये Golden Rock , पूजन से धन में होती है वृद्धि

punjabkesari.in Tuesday, Jan 07, 2020 - 04:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
किसी एक देश में नहीं बल्कि दुनिया भर में ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जो न केवल अजीब हैं बल्कि देखने में अद्भुत भी है। इतना ही नहीं इनसे जुड़े रहस्य भी अनोखे ही प्रतीत होते हैं। आज आपको ऐशिया के म्यांमार के अधिक प्रसिद्ध पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारें सुनकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह सकते। अब आप सोच रहे होंदे कि भला एक पत्थर से जुड़ा ऐसा कौन सा किस्सा हो सकता है जिसके बारे में सुनकर इंसान दंग हो जाए। तो बता दें इससे जुड़ा रहस्य ऐसा ही है।
PunjabKesari, Golden rock, kyaiktiyo pagoda, Golden rock myanmar, गेोल्डन रॉक, Burmese Buddhists, Dharmik Sthal, Religious Concept, Dharmik Katha In Hindi, Dharmik Story In Hindi
दरअसल हम एक ऐसे पत्थर के बारे में बात कर रहे हैं जो साईज में जितना बड़ा है उतना ही उसका रहस्य चौकाने वाले है। गोल्डन रॉक नामक से पत्थर म्यांमार की चोटी पर बिना किसी सहारे के खड़ा है। जहां पर ये पत्थर स्थापित है म्यांमार से उसकी ऊंचाई लगभग 25 फीट है। देखने पर पता लगता है कि ये गोल्डन रॉक तीखे ढाल पर अटका हुआ है। आस-पास के लोगों का मानना है कि ये पत्थर अधिक पवित्र है जिस कारण हज़ारों की तादाद में लोग इसके दर्शन करने आते हैं। गोल्जन रॉक नाम के इस पत्थर को क्यौकटियो पगोडा भी कहा जाता है। बता दें इस जगह को एक धार्मिक स्थल के रूप में देखा जाता है। बर्मा के बुद्धिस्ट लोगों के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल है।
PunjabKesari, Golden rock, kyaiktiyo pagoda, Golden rock myanmar, गेोल्डन रॉक, Burmese Buddhists, Dharmik Sthal, Religious Concept, Dharmik Katha In Hindi, Dharmik Story In Hindi
कहा जाता है जिस छोटे आकार के पत्थर पर यह बड़ा पत्थर पर टिका हुआ है उससे यह अलग मालूम पड़ता है। देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह कभी भी गिर सकता है। परंतु ये कई वर्षों से अपनी जगह पर कायम है। यहां के निवासियों द्वारा बताया जाता है कि खासतौर नवंबर से मार्च के बीच पर यहां इस पत्थर को देखने तथा इसकी पूजा करने हज़ारों की संख्या में लोग पूजा करने आते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जो भी व्यक्ति इस पवित्र स्थल लगातार साल में तीन बार आया है उसके जीवन में अपार धन का आगमन का आया है तथा धन और शोहरत में बढ़ोतरी हुई है।
PunjabKesari, Golden rock, kyaiktiyo pagoda, Golden rock myanmar, गेोल्डन रॉक, Burmese Buddhists, Dharmik Sthal, Religious Concept, Dharmik Katha In Hindi, Dharmik Story In Hindi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Related News