मां कात्यायनी के दरबार में उमड़ी आस्था, भारी वाहनों को किया गया डायवर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 08:33 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): छतरपुर स्थित आद्या कात्यानी मंदिर, झंडेवालान माता मंदिर, कालकाजी मंदिर, हरी नगर स्थित संतोषी माता मंदिर, चांदनी चौक के गौरी-शंकर मंदिर तथा गुफावाला मंदिर में मंगलवार को दानवों और पापियों का नाश करने वाली देवी मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उपरोक्त मंदिरों में तड़के सुबह से देर रात तक मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। 

छतरपुर स्थित आद्यर कात्यायनी मंदिर में मां के दर्शन के लिए इस नवरात्र में मेला लगा हुआ है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन किया। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों की संख्या में भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषकर सप्ताहांत और पीक आवर्स के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले से ही व्यापक और सुनियोजित ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की। योजना के तहत प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ट्रैफिक कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई, रूट डायवर्जन लागू किए गए। इसी तरह दिल्ली के कालकाजी मंदिर, हरी नगर स्थित संतोषी माता मंदिर, चांदनी चौक के गौरी-शंकर मंदिर तथा गुफावाला मंदिर में विधि-विधान व धूमधाम से मां की पूजा-अर्चना की गई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News