Girad Mata Mandir : अग्निकांड की भेंट चढ़ा ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 08:11 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
भरमौर (चम्बा) (उत्तम): जिले के भरमौर हलके की खुंदेल पंचायत में स्थित ऐतिहासिक गिरड़ माता का मंदिर आग की भेंट चढ़ गया है। अग्निकांड में माता की सभी मूर्तियां जलकर राख हो गईं।
मात्र एक मुख्य मूर्ति नीचे गिर जाने से आंशिक रूप से बचने की संभावना है। शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मंदिर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते मंदिर आग का गोला बन गया। किसी भी व्यक्ति को आग बुझाने का मौका तक नहीं मिल सका। हालांकि मंदिर के चारों तरफ बर्फ है।
जैसे ही लोगों को आग लगने की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन आग बुझाने के हर प्रयास विफल हो गए। अब तक आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल सका है।पंचायत के पूर्व प्रधान रत्न चंद ने बताया कि इस ऐतिहासिक मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। उन्होंने कहा कि हालांकि आजकल माता के मंदिर में अंदरोल होने के कारण कपाट बंद होते हैं।
