Ganga Dussehra 2020: बदल सकती है किस्मत के सितारों की चाल, करें उपाय

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा के दिन देवी गंगा धरती पर आई थी। माना जाता है की इसी दिन गायत्री मंत्र का प्रकटीकरण भी हुआ था। इस पर्व के लिए गंगा मंदिरों सहित अन्य मंदिरों पर भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मां गंगा की गोद में जाकर पवित्र नदी में डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं और मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है, ऐसी मान्यता है। वैसे तो गंगा स्नान का अपना अलग ही महत्व है लेकिन गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य सभी दुखों से मुक्ति पा जाता है।

PunjabKesari Ganga Dussehra
गंगा दशहरा पर्व पर अपनी किस्मत के सितारों की चाल बदलने के लिए करें विशेष उपाय
गंगा नदी में स्नान करने से दस पापों का हरण होता है, अंत में मुक्ति मिलती है।

दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस दिन दान में सत्तू, मटका और हाथ का पंखा दान करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। 

गंगा स्रोत का पाठ करना चाहिए।

PunjabKesari Ganga Dussehra

गंगा दशहरा के दिन 10 का अंक शुभ माना जाता है। 10 दीपक जलाएं और 10 वस्तुओं का दान करें।

गंगा जल को घर में छिड़कने से हर तरह के वास्तुदोषों से छुटकारा मिल सकता है।

गंगा, शिव, ब्रह्मा, सूर्य देवता, भागीरथी तथा हिमालय की प्रतिमा बनाकर दूध, बताशा, जल, रोली, नारियल, धूप, दीप से पूजन करके दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है। 

PunjabKesari Ganga Dussehra
गंगा स्नान, अन्न-वस्त्रादि का दान, जप-तप, उपासना और उपवास किया जाता है। इससे दस प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है।  

PunjabKesari Ganga Dussehra


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News