Ganesh Chaturthi: इस शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के साथ करें गणेश पूजा

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 06:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganesh Chaturthi 2020: इस वर्ष गणेश चतुर्थी 22 अगस्त के दिन, शनिवार को मनाई जा रही है यानि आज। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी की विशेष आराधना करने का विधि विधान है, ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में शुभता का वास होता है और उसके जीवन के सभी संकट दूर होते है। चतुर्थी तिथि 21 अगस्त की रात्रि 11 बजे से शुरू हो रही है और अगले दिन 22 अगस्त शनिवार 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, ऐसे में गणेश पूजन अपराहन काल मध्य में करना विशेष शुभ रहेगा। ऐसा माना जाता है कि गणेश जी का जन्म दोपहर के समय हुआ था। गणेश चतुर्थी पर गणपति जी का पूजन और उपासना करने से घर में सम्पन्नता, समृद्धि, सौभाग्य और धन का समावेश होता है तो आईए जानें कैसे करें गणेश चतुर्थी की पूजा :- 

PunjabKesari Ganesh Chaturthi
गणेश चतुर्थी के दिन ब्रह्म मूहर्त में उठकर स्नान आदि से शुद्ध होकर शुद्ध कपड़े पहनें। आज के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना अति शुभ होता है। 

गणपति का पूजन शुद्ध आसन पर बैठकर अपना मुख पूर्व अथवा उत्तर दिशा की तरफ करके करें। 

PunjabKesari Ganesh Chaturthi
पंचामृत से श्री गणेश को स्नान कराएं तत्पश्चात केसरिया चंदन, अक्षत, दूर्वा अर्पित कर कपूर जलाकर उनकी पूजा और आरती करें। उनको मोदक के लड्डू अर्पित करें। उन्हें रक्तवर्ण के पुष्प विशेष प्रिय हैं। 

PunjabKesari Ganesh Chaturthi
श्री गणेश जी का श्री स्वरूप ईशाण कोण में स्थापित करें और उनका श्री मुख पश्चिम की ओर रहे। 

PunjabKesari Ganesh Chaturthi
संध्या के समय गणेश चतुर्थी की कथा, गणेश पुराण, गणेश चालीसा, गणेश स्तुति, श्रीगणेश सहस्रनामावली, गणेश जी की आरती, संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें। अंत में गणेश मंत्र 'ॐ गणेशाय नम:' अथवा 'ॐ गं गणपतये नम: का अपनी श्रद्धा के अनुसार जाप करें। 

PunjabKesari Ganesh Chaturthi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Related News