Ekdant Sankashti Chaturthi : एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर इस 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा गणपति जी का आशीर्वाद

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 04:25 PM (IST)

Ekdant Sankashti Chaturthi : सनातन धर्म में एकदंत संकष्टी चतुर्थी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश जी को समर्पित है। वैशाख माह की कृष्ण चतुर्थी को एकदंत संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस बार एकदंत संकष्टी चतुर्थी 5 मई, 2026 मंगलवार को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से गणेश जी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और हर काम में सफलता मिलती है। एकदंत संकष्टी चतुर्थी का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन सी राशियों की खुलेगी किस्मत और मिलेगा लाभ। 

मेष राशि
एकदंत संकष्टी चतुर्थी का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए एकदंत संकष्टी चतुर्थी का दिन खास रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि 
एकदंत संकष्टी चतुर्थी का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। छात्रों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। 

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए एकदंत संकष्टी चतुर्थी का दिन बेहतर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। जो छात्र विदेश जाने का प्लान बना रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। इस राशि के सिंगल लोग घर वालों की पसंद से शादी के लिए मान जाएंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News