Friday Special: जीवनसाथी को बीमारियों ने रखा है घेर, तो आज के दिन ज़रूर करें ये काम

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 12:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
यूं तो प्रत्येक मास में आने वाला शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना जाता है। चूंकि वैशाख मास देवी लक्ष्मी के अर्धांग भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए इस मास में पड़ने वाला हर शुक्रवार विशेष माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार वैशाख मास में जो व्यक्ति देवी लक्ष्मी की उपासना करता है उन भक्तों पर मां अत्यंत प्रसन्न रहती हैं। इतना ही नहीं ये कहा जाता है इनकी उपासना के अलावा अगर शुक्रवार के दिन इनसे जुड़े उपाय आदि करता है उसे कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। तो चलिए वैशाख मास के इस शुक्रवार से संबंधित कुथ खास उपाय- 

बता दें ज्योतिष शास्त्र में बताया गया देवी लक्ष्मी से जुड़े इस उपायों को करने से न केवल जातक को लाभ प्राप्त होता है बल्कि साथ ही साथ जीवन से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

यहां जानें विभिन्न इच्छाओं के लिए विभिन्न उपाय- 

जिस व्यक्ति को शत्रु भय अधिक सताता हो, जिस कारण रात्रि में नींद न आती हो, तो ऐसे व्यक्ति को शुक्रवार के दिन कुम्हार से एक मिट्टी का बर्तन खरीदकर लाकर  उस बर्तन पर ढक्कन देकर एक जगह रख देना चाहिए। इसके बाद एक सफ़ेद कोरे कागज पर अपने शत्रु का नाम लिखकर और "ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:" इस मंत्र का 5 बार जाप करें। मंत्र जाप के उपरांत उस कागज की पर्ची बनाकर मिट्टी के बर्तन में डाल दें और उस पर ढक्कन लगाकर घर से दूर कहीं विराने में छोड़ आएं। ऐसा करने से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। 
PunjabKesari Friday Special, Devi Lakshmi, Remedies Related Friday, Remedies Related Lakshmi, Remedies Related Devi Lakshmi, Friday Mantra, Friday Jyotish Upay, Jyotish Upay in Hindi, Devi Lakshmi Worship Mantra, Dharm
कई लोगों के घर में बीमारियों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में कहा जाता है अगर किसी व्यक्ति के जीवनसाथी की बीमारियां अधिक घेरती हों, उन्हें उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना से शुक्रवार के दिन एक कटोरी में जौ का सत्तु लेकर, उस पर अपने जीवनसाथी के हाथों का स्पर्श कराकर मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर दान कर दें। इससे सेहत के मामले में अच्छे रिजल्ट मिलते हैं। 

अक्सर लोगों को कहते सुना जाता है कि शादी की उम्र होने के बाद भी उनकी शादी होने में किसी न किसी प्रकार की समस्या आती रहती है। ऐसे में कहा जाता है उस व्यक्ति को ''ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:'' मंत्र का 108 बार शुक्रवार के दिन जप करना चाहिए। ध्यान रहें मंत्र जप के बाद किसी मंदिर में इत्र का दान जरूर करें। 

जिस दंपत्ति के जीवन में पहले जैसा प्यार न रहा हो, तो उन्हें शुक्रवार के दिन एक मिट्टी के दीए में दो कपूर की टिकिया लेकर जलाकर उससे पूरे घर में धूप दिखाएं। धूप दिखाने के बाद उस जलते हुए दीए को अपने घर के बाहर रख आएं। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ती है। 
PunjabKesari Friday Special, Devi Lakshmi, Remedies Related Friday, Remedies Related Lakshmi, Remedies Related Devi Lakshmi, Friday Mantra, Friday Jyotish Upay, Jyotish Upay in Hindi, Devi Lakshmi Worship Mantra, Dharm
जो जातक बिजनेस संबंधी परेशान हो या किसी अन्य काम में अपना मन न लगा पा रहे हैं, तो शुक्रवार को गाय का घी लेकर देवी लक्ष्मी के मन्दिर में दान करें। ऐसा करने से बिज़नेस से चल रही परेशानी दूर होती है तथा कामकाज में वृद्धि होती है। 

घर में सुख-समृद्धि की कमी हो तो तो शुक्रवार को घर के मंदिर में देवी लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाएं और उनसे हाथ जोड़कर अपने घर की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। साथ ही देवी मां को पुष्पांजलि भी अर्पित करें। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि में इज़ाफा होता है। 

इसके अलावा हर प्रकार मनोकामना की पूर्ति के लिए देवी लक्ष्मी को कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करते हुए "श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।" मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। कहा जाता है इस मंत्र के प्रभाव से हर मनोकामना पूरी होती है। 
PunjabKesari Friday Special, Devi Lakshmi, Remedies Related Friday, Remedies Related Lakshmi, Remedies Related Devi Lakshmi, Friday Mantra, Friday Jyotish Upay, Jyotish Upay in Hindi, Devi Lakshmi Worship Mantra, Dharm


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News