आज का पंचांग- 30 मई, 2025
punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
30 मई 2025, शुक्रवार ज्येष्ठ शुक्ल तिथि चतुर्थी (रात 9.23 तक) तथा तदोपरांत तिथि पंचमी
विक्रमी सम्वत् : 2082, ज्येष्ठ प्रविष्टे 17, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1947, दिनांक : 9 (ज्येष्ठ), हिजरी साल 1446, महीना जिल्हिज, तारीख 2, सूर्योदय : प्रात: 5.29 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.22 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : पुनर्वसु (रात 9.29 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुष्य, योग: गंड (दोपहर 12.57 तक) तथा तदोपरांत योग वृद्धि, चंद्रमा : मिथुन राशि पर (बाद दोपहर 3.43 तक) तथा तदोपरांत कर्क राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रात: 10.21 से रात 9.23 तक), दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर 12 बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : उमा अवतार, श्री सिद्धि विनायक चतुर्थी व्रत, श्री गुरु अर्जुन देव जी बलिदान दिवस (प्राचीन परम्परा)।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य वृष में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल कर्क में
बुध वृष में
गुरु मिथुन में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में