आज का पंचांग- 1 जून, 2025
punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 06:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्येष्ठ शुक्ल तिथि षष्ठी (रात 8 बजे तक) तथा तदोपरांत तिथि सप्तमी।
विक्रमी सम्वत् : 2082, ज्येष्ठ प्रविष्टे 19, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1947, दिनांक : 11 (ज्येष्ठ), हिजरी साल 1446, महीना जिल्हिज, तारीख 4, सूर्योदय : प्रात: 5.28 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.23 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : आश्लेषा (रात 9.37 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा, योग: ध्रुव (प्रात: 9.11 तक) तथा तदोपरांत योग व्याघात, चंद्रमा : कर्क राशि पर (रात 9.37 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, रात 9.37 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : अरण्य षष्ठी विंध्यावासिनी पूजा, संत टेंऊ राम पुण्य तिथि (हरिद्वार)।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य वृष में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल कर्क में
बुध वृष में
गुरु मिथुन में
शुक्र मेष में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में