Fourth Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर पद्मिनी एकादशी का दुर्लभ महासंयोग, नोट कर लें बजरंगबली की पूजा का सटीक समय
punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 01:41 PM (IST)
Fourth Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के मंगलवार, जिन्हें 'बड़ा मंगल' या 'बुढ़वा मंगल' के नाम से जाना जाता है, सनातन धर्म में अत्यंत फलदायी माने जाते हैं। साल 2026 में ज्येष्ठ मास के दौरान कुल आठ बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जिनमें से तीन संपन्न हो चुके हैं। अब आज 26 मई 2026 को चौथा बड़ा मंगल विशेष चर्चा में है। इस दिन एक ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जो दशकों में कभी-कभार ही देखने को मिलता है। इस बार बड़े मंगल के साथ पद्मिनी एकादशी का मेल हो रहा है, जिससे भक्तों को हनुमान जी के साथ-साथ भगवान श्रीहरि विष्णु की भी असीम कृपा प्राप्त होगी।

एकादशी और मंगल का अद्भुत मेल
धार्मिक गणना के अनुसार, ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 मई को सुबह 05:10 बजे शुरू होकर 27 मई को सुबह 06:21 बजे तक रहेगी। हालांकि पद्मिनी एकादशी का व्रत उदयातिथि के अनुसार 27 मई को रखा जाएगा, लेकिन एकादशी तिथि का प्रभाव 26 मई यानी चौथे बड़े मंगल पर पूरी रात बना रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन पूजा करने से जीवन के समस्त संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।

सिद्धि और रवि योग में होगी पूजा
ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों में शुरू किया गया कोई भी कार्य निर्विघ्न संपन्न होता है और अनुकूल परिणाम देता है।
पूजा का शुभ मुहूर्त:
सुबह 08:52 बजे से प्रारंभ होगा। जो दोपहर 02:02 बजे तक समाप्त होगा।
Fourth Bada Mangal upay हिंदू धर्म में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के परम भक्त हनुमान जी को परम बलशाली और मंगलकारी होने के साथ-साथ संकटमोचक भी माना गया है। हनुमान जी की महिमा अपरंपार है और मान्यता है कि हनुमान जी का नाम लेते ही सारे संकट दूर हो जाते हैं और भक्त को किसी बात का भय नहीं सताता। उनके नाम मात्र से आसुरी शक्तियां गायब हो जाती हैं। हनुमान जी भगवान शिव के रुद्र अवतार भी हैं, जिन्होंने माता अंजना की कोख से जन्म लिया था इसलिए हनुमान जी का आशीर्वाद जीवन में आने वाली हर समस्या को दूर करने की क्षमता रखता है।
कुछ ऐसे अचूक उपाय हैं, जिन्हें करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और कार्य सिद्धि भी होती है-
बड़े मंगलवार रात में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को लेबर लगाएं। आपके पैसे की दिक्कत दूर होती चली जाएगी।
सरसों के तेल में लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करें। संकट दूर होंगे और धन प्राप्ति भी होगी।
हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं और गुड़ को बाद में गाय को खिला दें।
हनुमान जी को लाल रंग का रुमाल चढ़ाएं। प्रसाद की तरह इस रुमाल को हमेशा अपने साथ रखें । इसे यूज न करें बल्कि केवल अपने साथ रखें।
बड़े मंगलवार के दिन गरीब बच्चों में लाल रंग की मिठाई बांटे।
बड़े मंगलवार को अगर सुबह बड़ के पेड़ के 1 पत्ते को तोड़कर, गंगाजल से धोकर, हनुमान जी को अर्पित करें तो धन की आवक बढ़ती है।
बड़े मंगलवार को शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र एवं गुलाब की माला चढ़ाएं। हो सके तो स्वयं लाल रंग के वस्त्र भी पहनें। यह हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है।
बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर राम नाम का 108 बार जाप करें क्योंकि हनुमान जी भगवान राम के अनन्य भक्त हैं। इसलिए जो भी श्रीराम जी की भक्ति करता है, उन्हें वह पहले वरदान देते हैं।
बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी के सम्मुख दिया जलाएं। फिर सिंदूर का तिलक अवश्य लगाएं । बड़े मंगलवार से आरंभ करके 40 दिन तक यह करना है। आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
