Dhanteras 2026 Date : कब मनाया जाएगा धनतेरस, अभी नोट करें पूजा और खरीदारी का शुभ समय
punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 01:08 PM (IST)
Dhanteras 2026 Date : हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। यह त्योहार दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत करता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी, बर्तन और घर की उपयोगी वस्तुएं खरीदना मंगलकारी माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी और पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले इसकी सही तिथि और शुभ समय जान लें।
धनतेरस 2026 तिथि और समय
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 06 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 07 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। इस बार धनतेरस का पर्व 06 नवंबर को मनाया जाएगा।
धनतेरस 2026 शुभ मुहूर्त
धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 06 बजकर 19 मिनट से 08 बजकर 17 मिनट तक
प्रदोष काल: शाम 05 बजकर 49 मिनट से 08 बजकर 23 मिनट तक
वृषभ काल: शाम 06 बजकर 19 मिनट से 08 बजकर 17 मिनट तक
धनतेरस 2026 खरीदारी मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दिन भर किसी भी समय खरीदारी कर सकते हैं।
धनतेरस का धार्मिक महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और स्वास्थ्य का देवता माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर उनकी पूजा करके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाती है। इस पर्व का संबंध माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की आराधना से भी है। यही वजह है कि लोग इस दिन घर की सफाई करते हैं, दीपक जलाते हैं और नई वस्तुएं खरीदकर शुभ शुरुआत की कामना करते हैं। धनतेरस हमें यह संदेश भी देता है कि जीवन में धन के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुख और संतुलन का होना भी जरूरी है। इस दिन श्रद्धा के साथ पूजा करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही खरीदारी करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
