Feng Shui For Red Color: लाल रंग से जुड़े ये उपाय बना देंगे आपके जीवन को खुशहाल

punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2023 - 08:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Feng Shui For Red Color: फेंगशुई के अनुसार हर रंग अपनी ही एक खासियत रखता है। विभिन्न रंग व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालते हैं। फेंगशुई के मुताबिक अगर रंगों का चुनाव सही तरीके से किया जाए तो दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है। आज बात करेंगे लाल रंग के बारे में। लाल रंग को ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। शादी-विवाह और हर तरह के शुभ काम के लिए लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए जानते हैं, घर में लाल रंग का इस्तेमाल किस तरह करना चाहिए, जिससे जीवन में खुशहाली भर जाए।

PunjabKesari Feng Shui For Red Color

To add money धन जोड़ने के लिए
कभी-कभी ऐसा होता है कि पैसा तो बहुत कमाते हैं लेकिन फिर भी बचा नहीं पाते। पानी की तरह पैसा बहता हुआ चला जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो घर की तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर कुछ रुपए रख दें। इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

To grow in business व्यापार में तरक्की के लिए
फेंगशुई के अनुसार व्यापार में वृद्धि के लिए लाल रंग बहुत अहमियत रखता है। व्यापार में तरक्की प्राप्त के लिए ऑफिस या दुकान में अपने डेस्क पर लाल रंग का कपड़ा बिछा सकते हैं। लाल रंग प्रसिद्धि का प्रतीक माना गया है, इस वजह से दक्षिण कोने में इसे रखने से पॉजिटिव वाइब्स बढ़ती हैं और कारोबार में बढ़ोतरी भी होती है।

PunjabKesari Feng Shui For Red Color

To sweeten a love affair प्रेम संबंध में मिठास लाने के लिए
व्यापार में तरक्की के साथ-साथ लाल रंग प्रेम का प्रतीक है। फेंगशुई के अनुसार शादीशुदा जीवन में प्रेम-प्यार बरकरार रखने के लिए लिविंग रूम के दक्षिण पश्चिम कोने में लाल और गुलाबी रंग के ताजे फूल रखें। परिवार का माहौल सकारात्मक बनाने के लिए लिविंग रूप में लाल रंग के कुशन का का उपयोग करें। इस रंग का प्रयोग करते समय ध्यान रखें कि ये बहुत ही कम मात्रा में हो।

Do not use red color at this place इस जगह न करें लाल रंग का प्रयोग
बच्चों के रूम में लाल रंग का कलर यूज नहीं करना चाहिए। परिवार में यदि अगर किसी सदस्य को हार्ट या रक्त प्रवाह से संबंधित कोई बीमारी है तो वहां इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।

PunjabKesari Feng Shui For Red Color

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News