Vastu Tips For Money: पैसा नहीं टिकता? वास्तु के अनुसार घर में रखें ये 5 चीजें

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 01:08 PM (IST)

Vastu Tips For Money: आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और आर्थिक समस्याएं दूर रहें। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद धन टिक नहीं पाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका मुख्य कारण घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। ऐसे में कुछ विशेष वस्तुओं को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए 5 ऐसी चीजें, जो आपके घर में धन और समृद्धि ला सकती हैं—

PunjabKesari Vastu Tips For Money

कुबेर यंत्र
धन के देवता भगवान कुबेर को समर्पित कुबेर यंत्र आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक माना जाता है। इसे घर के मंदिर या उत्तर दिशा में रखें। इससे आय के नए स्रोत खुलते हैं। कर्ज और व्यापारिक घाटे से राहत मिलती है।

PunjabKesari Vastu Tips For Money

कामधेनु गाय की मूर्ति
हिंदू मान्यताओं के अनुसार कामधेनु गाय को इच्छापूर्ति का प्रतीक माना गया है। ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में बछड़े के साथ मूर्ति रखें।
परिवार में सुख-शांति और सामंजस्य बढ़ता है। दरिद्रता दूर होती है।

PunjabKesari Vastu Tips For Money

धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र में कछुआ सौभाग्य और दीर्घायु का प्रतीक है। पीतल, चांदी या तांबे का कछुआ रखें। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखें।
कछुए का मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips For Money

मनी प्लांट
मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। इसे दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में लगाएं। यह दिशा भगवान गणेश से जुड़ी मानी जाती है। घर में आर्थिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

PunjabKesari Vastu Tips For Money

शंख
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में शंख को अत्यंत शुभ माना गया है। इसे पूजा घर में रखें। रोजाना शंख बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। मां लक्ष्मी का वास होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा और विधि से इन वस्तुओं को घर में रखने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि धन, सुख और समृद्धि का भी आगमन होता है। यदि आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो इन सरल उपायों को अपनाकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips For Money

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News