February 2024 Leo Horoscope: सिंह राशि के लिए फरवरी महीने का राशिफल

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2024 - 08:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2024 Singh horoscope सिंह राशि: आज बात करेंगे सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? चन्द्रमा और केतु दूसरे भाव में हैं। ये गोचर शुभ नहीं है। मंगल और बुध पंचम भाव में है। शुक्र का गोचर शुभ है। सूर्य छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। मंगल और बुध का गोचर शुभ नहीं है। शनि का गोचर शुभ नहीं है। गुरु नौवें भाव में शुभ हैं। सूर्य, गुरु और शुक्र शुभ गोचर में हैं। 1 फरवरी को बुध राशि परिवर्तन करेंगे। 5 फरवरी को मंगल उच्चके हो जाएंगे। सूर्य 13 फरवरी को गोचर करेंगे। शुक्र 12 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। बुध और मंगल आपके लिए शुभ गोचर में आ जाएंगे।

Position of Karma and Income Place in the month of February फरवरी महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु भाग्य स्थान में बैठे हुए हैं। आपकी राशि के ऊपर गुरु की दृष्टि है। इसका मतलब हर काम को बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे। काफी लोगों के ऊपर मंगल की दशा चल रही है। मंगल योगा कारक हैं और भाग्य स्थान के स्वामी भी हैं। दशानाथ के घर के ऊपर से गुरु का गोचर बढ़िया होता है। कर्म के लिहाज से आपके लिए समय काफी बढ़िया हो जाएगा। कर्म स्थान के स्वामी शुभ गोचर में चले जाएंगे। पैसे की कमी नहीं आएगी। फरवरी के महीने में मनी का फ्लो एक दम बढ़िया बना रहेगा। शुक्र लग्न से छठे हैं लेकिन गुरु से दसवें हैं। दशानाथ गुरु के केंद्र में आ जाएगा। पैसों के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

Relationship status in the month of February फरवरी महीने में  रिलेशन की स्थिति:  रिलेशनशिप के लिहाज से थोड़ी बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य की यहां पर युति होना बढ़िया नहीं है। पार्टनर की हेल्थ के लिए समय बढ़िआया नहीं है। शनि और सूर्य आपस में शत्रु भाव रखते हैं। मंगल की आठवीं दृष्टि राशि के ऊपर पड़ रही है। 3 पाप ग्रह होने के कारण वाणी में थोड़ा गुस्सा आ सकता है। पार्टनर के साथ संबंध ज्यादा बढ़िया नहीं नजर आ रहा है। जिनको संतान होने जा रही है उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया है। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए ये माह काफी शानदार रहने वाला है। गुरु नौवें स्थान में बैठकर पंचम को देख रहे हैं। जो पहले से रिलेशन में हैं उनके लिए बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा।

Health status in the month of February दिसंबर फरवरी में सेहत की स्थिति: जिन लोगों को माइग्रेन हैं उनको थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पेट खराब होने की समस्या आपको परेशान कर सकती है। बाहरी खान-पान से थोड़ा परहेज रखें। जो लोग ड्राइविंग का काम करते हैं उनको थोड़ा सा सावधान रहने की जरुरत है। वाहन थोड़ा सा धीमा चलाएं। राहु अष्टम भाव में है।

Status of education in the month of February फरवरी महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध का गोचर शुभ है। गुरु की दृष्टि पंचम के ऊपर है। लिहाजा ये समय स्टूडेंट्स के लिहाज से बढ़िया है। छात्र पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News