February 2022 Makar: 28 फरवरी को मकर राशि में बनने वाला है 5 ग्रहों का महासंयोग !

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 10:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2022 Makar: ज्योतिष में एक महासंयोग बनने जा रहा है। शनि की मकर राशि में एक साथ पांच ग्रहों का कंबीनेशन बनेगा, जिसका देश- दुनिया पर प्रभाव देखने को मिलेगा। इस कंबीनेशन से व्यक्ति का कैरियर और बिजनेस से लेकर लव रिलेशन भी प्रभावित होंगे। ग्रहों का यह महासंयोग 28 फरवरी को बनेगा। पंचांग के अनुसार 28 फरवरी को मकर राशि में 5 ग्रह शनि, मंगल, शुक्र, बुध और चंद्रमा की युति देखने को मिलेगी। इस महासंयोग का प्रभाव देश-दुनिया के साथ शिक्षा, जॉब, करियर, बिजेनस, सेहत, दांपत्य जीवन, लव रिलेशनशिप आदि पर भी देखने को मिलेगा।

PunjabKesari  Makar Rashi 28 February Ka 2022 Rashifal

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं। इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों के जीवन पर पड़ता है। लोगों के जीवन के सुख-दुख के चक्र इसी से प्रभावित होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि सभी का अच्छा समय कभी न कभी जरुर आता है। इस बार फरवरी महीने में 5 ग्रह जब एक साथ आएंगे, तो उसका मानव जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि में 28 फरवरी को बनने वाला पांच ग्रहों का ये महासंयोग मिथुन राशि, धनु राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ठीक नहीं है। इन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। खास बात ये है कि इनमें से मिथुन पर शनि की ढैय्या और मकर, धनु व कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इन चारों राशि वालों को वाद-विवाद से दूर रहना होगा। अपने स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा और वाहन भी सावधानी से चलाना होगा। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी विशेष फोकस रखना होगा।

PunjabKesari  Makar Rashi 28 February Ka 2022 Rashifal

लेकिन 3 राशियों के लिए ग्रहों का यह महासंयोग खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। मेष राशि, वृषभ राशि और मीन राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इन राशि वालों को धन से जुड़ी परेशानियों से निजात मिल सकती है। जो लोग जॉब की तलाश कर रहे हैं या फिर जॉब बदलना चाहते हैं, उन्हें भी सफलता मिल सकती है।

मेष राशि- इस राशि के लिए यह संयोग बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। मेष राशि के जातको की आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी और करियर में ऊंचाईयां प्राप्त हो सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। मान-सम्मान में इजाफा होगा और इससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि- इस राशि के लोगों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अगर आप पहले से अच्छी नौकरी में हैं, तो तरक्की की संभावना बन रही है।  कारोबार में गति मिलेगी और निवेश में लाभ की संभावना है।

मीन राशि- इस राशि के जातकों के भी जीवन में बेहतरी के संकेत मिलेंगे। सभी मोर्चों पर सफलता मिलेगी और शत्रुओं के खिलाफ विजय मिलेगी। पुराने रोग या ऋण से अचानक मुक्ति मिल सकती है। साथ ही विदेश की यात्रा भी संभव है।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari  Makar Rashi 28 February Ka 2022 Rashifal

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News