Falgun Purnima: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन इन राशियों को मिलेगा बड़ा बोनस और होगा धन लाभ

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 10:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Falgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही हर साल होली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से विष्णु जी की पूजा करने से धन और वैभव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। माता लक्ष्मी की कृपा भी सदैव बनी रहती है। होली यानी फाल्गुन पूर्णिमा वाले दिन कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। जो कई राशियों के लिए काफी लकी रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि किन राशियों के लोगों को इस दिन लाभ हो सकता है।

PunjabKesari Falgun Purnima

Aries Horoscope मेष राशि
यह फाल्गुन पूर्णिमा मेष राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक साबित होने वाली है। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

PunjabKesari Falgun Purnima

Virgo Horoscope कन्या राशि
फाल्गुन पूर्णिमा का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता हासिल होगी। बड़े भाई या बहन की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

PunjabKesari Falgun Purnima

Sagittarius Horoscope धनु राशि
फाल्गुन पूर्णिमा धनु राशि वालों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाली है। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News