ऐसी स्त्रियों से जाग उठता है घर का भाग्य

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 03:42 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
शास्त्रों में कहा जाता है कि घर की लक्ष्मी यानि घर की स्त्री किसी का भी व्यक्ति भाग्य बदल सकती है। एक स्त्री ही होती है जो अपने घर को स्वर्ग बना सकती है और वही स्त्री अगर चाहे तो घर को नरक बना सकती है। तभी तो शास्त्रों में स्त्री को लेकर बहुत सी बातों का उल्लेख मिलता है। शास्त्रों में स्त्रियों के ऐसे बहुत से लक्षणों के बारे में जानकारी मिलती है जिससे आप इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि आपकी पत्नी में कौन-कौन से लक्षण मौजूद है और आपकी पत्नी आपके लिए कैसे साबित होगी। कहते हैं कि शास्त्रों में बताए गए लक्षणों के मुताबिक अगर आपकी पत्नी में भी ऐसे लक्षण हैं तो वह आपके लिए एक सच्ची हमसफर साबित हो सकती है। 
PunjabKesari
शास्त्रों में कहा गया है कि भले ही स्त्री कामकाजी न हो परंतु उस स्त्री को सामाजिक हालातों और दुनियादारी का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। अगर कोई स्त्री ऐसे लक्षणों वाली है तो वह अपने परिवार का ठीक प्रकार से ध्यान रखेगी और वह जागरूकता भी ला सकती है। 
PunjabKesari
जब व्यक्ति शादी करता है तो वह अपनी होने वाली स्त्री में वो हर गुण देखना चाहता है जोकि एक लड़की में होने चाहिए। इसलिए स्त्री का बर्ताव बहुत ही मायने रखता है जो स्त्री दूसरों का सम्मान करती है वह अपने परिवार के लिए और अपने पति के लिए बहुत ही अच्छी साबित होती है।
PunjabKesari
कहते हैं कि जो स्त्री धार्मिक प्रवृति की होती है तो वो परिवार वालों के लिए शुभ मानी जाती है। माना जाता है कि ऐसी स्त्री अपने पति के लिए सौभाग्य का मार्ग खोलती है। 

जो स्त्री सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने वाली होती है यह बहुत ही उत्तम मानी गई है। 
PunjabKesari
जो स्त्री अपने पति को हमेशा सही सलाह देती है और अपने परिवार का ठीक प्रकार से ध्यान रखती है ऐसी स्त्री को घर के लिए सौभाग्यशाली माना जाता है। 

जो स्त्री हमेशा अपने घर को ध्यान में रख कर ही हर काम को करती हो यानि बचत करने की सोचती है और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहयोग करती है ऐसी स्त्री को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और ऐसी स्त्री सौभाग्यशाली मानी गई है।
ज्योतिष के अनुसार SIM खरीदते समय रखें इन बातों का ख़ास ध्यान(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News