F Alphabet 2024 Horoscope: F नाम वालों की राशि ? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2023 - 06:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

F Alphabet 2024 Horoscope: जिन व्यक्तियों का नाम F  से शुरू होता है उनकी राशि धनु निकलती है। धनु राशि गुरु की राशि है। गुरु ज्ञान और संतान के कारक हैं। ये लोग काफी समझदार होते हैं। धनु राशि के जातकों की रक कमजोरी होती है इन्हें गुस्सा ज्यादा आता है। इन लोगों के पास प्रैक्टिकल नॉलेज बहुत ज्यादा होती है। शनि इस राशि के लिए बहुत खतरनाक साबित होते हैं। शनि इनकी कुंडली में दूसरे और तीसरे दो भावों के स्वामी हो जाते हैं। अगर आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो शनि के उपाय अवश्य करें।

1 जनवरी के दिन कुंडली में लग्न और सूर्य का गोचर हो रहा है। शनि तीसरे भाव में हैं और ये गोचर शुभ होता है। राहु चौथे भाव में हैं, ये बढ़िया फल नहीं करते। गुरु पंचम भाव में हैं और इसमें ये बहुत बढ़िया फल करते हैं। दसवें भाव में केतु का फल अच्छा होता है। बुध बारहवें भाव में बढ़िया फल नहीं करते।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी, आपके लिए शुभ

14 फरवरी से 15 मार्च तक का समय आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।
15 मई से 15 जून तक का समय आपके लिए शुभ फल प्रदान करेगा।
सूर्य दशम भाव में आएंगे और राहु-केतु भाव में रहेंगे।
15 सितंबर से 15 नवंबर तक का समय आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: दशम भाव में बुध की राशि है। यहां पर केतु का गोचर है। केतु आठवें और ग्यारहवें भाव में नहीं हैं। गुरु पहले 4 महीने सीधी दृष्टि से आय भाव को देखेंगे। आय के स्थान के ऊपर गुरु की दृष्टि रहेगी पहले 4 महीने और आपकी राशि को भी गुरु देखेंगे। इसके बाद गुरु छठे भाव में आ जाएंगे और ये शुभ गोचर नहीं है। गुरु धन भाव को नौवीं दृष्टि से देखेंगे। गुरु धन भाव के कारक ग्रह होते हैं। निश्चित तौर से धन के लिहाज के लिए गोचर बहुत बढ़िया बना रहेगा। काम, कारोबार और जॉब के लिहाज से समय बहुत ज्यादा बढ़िया रहेगा।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: धनु राशि का स्वामी पंचम में हैं। कुटुम्भ भाव का स्वामी अपने से दूसरे भाव में बैठा है। इसके ऊपर कोई बहुत ज्यादा पाप प्रभाव नहीं रहेगा। पहले 2 महीने फैमिली में कोई न कोई दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद समय सही हो जाएगा। पहले 4 महीने धनु राशि के सिंगल जातकों को कोई न कोई मिल सकता है। हेल्थ के लिहाज से आपकी कुंडली में सूर्य राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: सूर्य सेहत के कारक हैं। इस महीने गुस्सा ज्यादा आ सकता है। हेल्थ की बात करें तो छठे भाव को कोई पाप ग्रह ज्यादा प्रभावित नहीं कर रहा। गुरु के छठे भाव में आने से मोटापे से जुड़ी किसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु पंचम में हैं और पंचमेश के कारक हैं। स्टडी के लिहाज से समय काफी ज्यादा बढ़िया रहेगा। जो अपने मनपसंद कॉलेज में जाना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत ज्यादा सही रहेगी।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News