Daily horoscope : जानिए, आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा फायदेमंद?

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 08:02 AM (IST)

मेष : पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट में कुछ न कुछ गड़बड़ी रहेगी, इसलिए खान-पान में उन चीजों को यूज न करें, जो तबीयत को सूट न करती हों।

वृष: अर्थ कारोबारी दशा अच्छी, जो भी कार्य करें पूरा जोर लगाकर करें, फैमिली फ्रंट पर तनातनी-नाराजगी रहने का डर।

मिथुन: मन डरा-डरा तथा घबराया-घबराया सा रहेगा, इसलिए आप कोई भी फैसला लेने में कठिनाई महसूस करेंगे।

कर्क: संतान पूरी तरह से शायद को आपरेट न करेगी, इसलिए संतान के साथ जुड़े किसी भी काम को समझदारी के साथ हैंडल करें।

सिंह : जमीन के साथ जुड़े किसी काम के लटकने की आशा है, इसलिए कोई भी कोशिश शुरू न करना ठीक रहेगा।

कन्या : कामकाजी साथी पूरी तरह साथ न देंगे, इसलिए उनसे ज्यादा आशा न रखनी चाहिए, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

आज का राशिफल 4 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (4th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 4 मई- दिल मेरा देखो न मेरी हैसियत पूछो, तेरे बिन एक दिन जैसे सौ साल है

Aaj Ka Good Luck (4th May 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

आज का राशिफल- 4 मई 2026

तुला: चूंकि कामकाजी कामों का सितारा ढीला है इसलिए न तो कारोबारी टूर करें और न ही कोई कारोबारी कोशिश शुरू करें।

वृश्चिक: व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, अनमने मन से कोई कोशिश न करें, मन भी परेशान डावांडोल सा रहेगा।

धनु : किसी पर न तो ज्यादा भरोसा करें और न ही किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट फंसाएं। 

मकर: व्यापार कारोबार में लाभ, यत्न करने पर कामकाजी कोशिशें आसानी के साथ मेच्योर होंगी।

कुंभ: किसी अफसर के सख्त तथा नाराजगी वाले रुख के कारण आपका कोई बना-बनाया काम उलझ-बिगड़ सकता है।

मीन : धार्मिक प्रोग्रामों में जी न लगेगा, बाधाओं के कारण हर काम उलझता-बिगड़ता दिखाई देगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News