Weekly Tarot Horoscope (11.05.2026 से 17.05.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 10:00 AM (IST)

मेष- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कारोबार में दूसरी पार्टी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सोच-समझ कर किए गए कार्यों से मनचाहा लाभ अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे। परिवार के साथ अपने मन की बात को शेयर करेंगे। सिंगल लोगों को विवाह के उचित रिश्ते आएंगे।
उपाय- “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृष- इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में हर काम को समय से पूरा कर लेंगे, प्रमोशन के चांस हैं। कारोबार के लिए भी यह हफ्ता बहुत ही शुभ है। कोई भूमि या वाहन खरीदने के लिए परिवार के साथ बैठकर योजना बनाएंगे। अगर प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिवार की तरफ से हरी झंडी मिल सकती है। सिर दर्द की समस्या रहेगी। एकांत में समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें।

मिथुन- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में काम के सिलसिले से यात्रा पर जाना पड़ेगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए समय बहुत ही बढ़िया रहेगा, बड़ी डील पक्की होने की संभावना है। युवाओं की बेकार की जिद उनको ही भारी पड़ सकती है, ध्यान रखें। घर की आर्थिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखाई देगा।  रिलेशनशिप संबंधी चिंता भी दूर हो जाएगी। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।

कर्क- इस हफ्ते कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े काम को पूरा करने के लिए अधिकारी की मदद लेनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए सप्ताह के मध्य का समय बहुत बढ़िया रहेगा। अध्यापकों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ प्रेम भरा समय बिताएंगे। हफ्ते के अंत में बी.पी से जुड़ी कोई परेशानी तंग करेगी।
उपाय- गरीबों को गेहूं और गुड़ का दान करें।

सिंह- इस सप्ताह की शुरुआत में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रॉप्रर्टी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो उसे स्थगित कर दें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। युवाओं को करियर बनाने के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा। परिवार के साथ बैठकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। फिजूल के खर्चों पर लगाम लगा कर रखें। आंखों में जलन हो सकती है।
उपाय- सोमवार को मंदिर जाएं।

कन्या- इस वीक कार्यक्षेत्र में गलतियों से सीख लेकर काम में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। बिजनेस की नीतियों में जो बदलाव किये थे, उनकी वजह से फायदा मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में खराब माहौल की वजह से मन चिंतित रहेगा इसलिए एकांत में समय बिताने का प्रयास करेंगे। खान-पीन में सावधानी बरतें नहीं तो अपच की समस्या परेशान करेगी।
उपाय- घर में कपूर और घी का दीपक जलाएं।

तुला- यह सप्ताह इस राशि वालों के लिए नई ऊर्जा और सफलता लेकर आएगा। करियर में उन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी करीबी के साथ सुखद यात्रा का मौका मिलेगा। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो थोड़ा स्पेस लें। पॉजिटिव बने रहें, राहें खुद बनती चली जाएंगी।
उपाय- सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक- इस वीक व्यापार के लिए जो भी फैसला लेंगे वो फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सैलरी बढ़ने की इच्छा भी पूरी होती हुई दिखाई देगी। अध्यापकों के सामने छात्रों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में कोई केस चल रहा है तो उसमे भी फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सप्ताह के अंत में बच्चों की समस्या को सुलझाने में लगे रहेंगे।
उपाय- घर में कपूर और घी का दीपक जलाएं।
उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

धनु- इस वीक कारोबार में अचानक से कोई जानकारी मिलेगी। जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम करने से पहले उसकी योजना बना लें। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, थोड़ी सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। परिवार में जो समस्या चल रही थी, आपकी वजह से वो भी ठीक हो जाएगी। पैरों में दर्द रह सकता है।
उपाय- मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर- यह सप्ताह आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी और निवेश लाभ देगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।गलतफहमी से बचें, पूरी जांच किए बिना किसी निर्णय तक न पहुंचें। संतुलन और सही निर्णय जीवन में बड़े बदलाव और नई शुरुआत का संकेत है। डरने की जरूरत नहीं है, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। पुराने रिश्ते खत्म, नए शुरू होंगे।
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ- इस सप्ताह नए अवसर मिलेंगे। नौकरी और व्यापार में संतुलन बना रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। यात्रा से लाभ हो सकता है। पारिवारिक खुशियां बनी रहेंगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। गलत रिश्ते से बचें, वो आपको अंदर से खोखला कर सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
उपाय- शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएं।

मीन- यह सप्ताह आपके लिए करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ लेकर आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। व्यापार में नई डील फायदेमंद रहेगी। यात्रा और शिक्षा के लिए वीक शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।
उपाय- घर में कपूर और घी का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News