Daily horoscope : आज ग्रह नक्षत्रों की चाल लेकर आई है, इन राशियों के लिए कुछ खास

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 08:00 AM (IST)

मेष : व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सहयोग रहेगा।

वृष: विरोधियों से डिस्टैंस बनाकर रखें क्योंकि वे नुकसान पहुंचाने के बहाने तलाशते रहेंगे, सफर भी न करें।

मिथुन: आम सितारा मजबूत जो हर फ्रंट पर कदम बढ़त की तरफ रखेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कर्क: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

सिंह : किसी सज्जन साथी से मदद लेने के लिए यदि आप उसे अपरोच करेंगे तो वह आपकी बात ध्यान के साथ सुनेगा।

कन्या : टीचिंग, कोचिंग, ट्यूशनिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, प्रकाशन का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

आज का राशिफल 1 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (1st May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 1 मई- तेरी चाहत की चांदनी मेरी आंखों में बस गई

Aaj Ka Good Luck (1st May 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कुछ न कुछ बेहतरी जरूर होगी।

वृश्चिक: समय चूंकि कम्पलीकेशंस रखने वाला है, इसलिए कोई भी नया नया प्रोग्राम हाथ में लेने से बचना ठीक रहेगा।

धनु : सितारा व्यापार कारोबार के कामों में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मकर: राजकीय कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे, कामकाजी कामों की दशा अच्छी।

कुंभ: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

मीन : सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए नापतौल कर खान-पान करना सही रहेगा, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News