Alphabet Astrology : परिवार के लिए बेहद लकी माने जाते हैं इस अक्षर वाले बच्चे, जिम्मेदारी और रिश्तों को निभाते हैं दिल से

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 04:45 PM (IST)

Alphabet Astrology : ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर बहुत खास माना जाता है। इस एक अक्षर से व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। माना जाता है कि नाम का पहला अक्षर से ये भी पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति अपने परिवार, करियर और रिश्तों  में कैसा है। लेकिन नाम शास्त्र के अनुसार, कुच ऐसे अक्षर के लोग हैं, जिन्हें अपने परिवार के लिए बहुत लकी माना जाता है। इन्हीं में एक खास अक्षर है ‘H’, जिससे शुरू होने वाले नाम वाले लोग अपनी जिम्मेदारी और रिश्तों को दिल से निभाते हैं। तो आइए जानते हैं इन लोगों की खासियत के बारे में-

H अक्षर वाले लोग
H अक्षर वाले लोग अपने परिवार के लिए बहुत शुभ और लकी माने जाते हैं। यह अपने परिवार के हर एक सदस्य की छोटी-छोटी से जरूरतों का पूरा ध्यान रखते हैं। इस अक्षर के लोग बहुत ही कोमल दिल के होते हैं, किसी का खुद इनसे देखा नहीं जाता है। यह लोग घर की आर्थिक, भावनात्मक और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में ये पीछे नहीं हटते। 

H अक्षर वाले लोग कैसी भी परिस्थियां क्यों न हो उसका डट कर सामना करते हैं। यह लोग मुश्किल परिस्थितियों में भी ये घबराने के जगह समाधान निकालने की पूरी कोशिश करते हैं। 

H अक्षर वाले लोग बहुत भावुक स्वभाव के होते हैं। यह किसी के साथ रिश्ता मतलब के लिए नहीं रखते। अपने हर रिश्ते को लेकर यह ईमानदार होते हैं। दोस्ती और प्यार के मामले में ये लोग बहुत लॉयल माने जाते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News