Kundli Tv- नवरात्रों में कलश के जौ हो जाएं एेसे तो आप पर बरसने वाली है मां की कृपा

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 12:27 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari

हिंदू धर्म में शारदीय और चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व है। भारत के लगभग हर कोने में नवरात्र मनाएं जाते हैं। 10 अक्टूबर से 2018 वर्ष के शारदीय नवरात्र आरंभ हो चुके हैं। इन दिनों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होती है। इसके साथ ही कलश स्थापना का भी बहुत महत्व माना जाता है, जिसे घट स्थापना भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार नवरात्र कि शुरूआत घट स्थापना यानि कलश स्थापना से ही होती है। आज हम आपको बताएंगे कि कलश के नीचे बोए जाने वाले जौ के बारे में जिससे व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। जी हां, आप नहीं जानते होंगे लेकिन नवरात्र के दौरान बौए जाने वाले बीज का आपके भविष्य से गहरा संबंध होता है। इनके द्वारा आपको अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-
PunjabKesari
माना जाता है कि अगर बोए हुए जौ का रंग नीचे से आधा पीला और उसके ऊपर हरा है तो इसका मतलब होता है कि आपका आगे का एक साल का आधा समय दुखों से भरपूर होगा और आधे साल बाद सब कुछ नार्मल रहेगा।
PunjabKesari
कहते हैं कि अगर जौ का रंग नीचे से हरा और उसके ऊपर से पीला हो जाए तो समझ लें कि आपका आने वाला समय तो अच्छा होगा लेकिन बाद में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
PunjabKesari
वहीं अगर जौ का रंग सफ़ेद या फिर हरा रंग हो तो समझ लें कि आपका पूरा साल अच्छा जाएगा। यह रंग खुशहाली का होता है।
PunjabKesari
अगर आपको कोई भी अशुभ संकेत मिलें तो मां दुर्गा की आराधना करें। उनसे संबंधी हवन पाठ करें। इससे मां की कृपा आप पर बनी रहेगी।
क्या है मां नवदुर्गा के तीसरे अवतार की कहानी ? (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News