Egypt Giza Pyramid: गीजा पिरामिडों के नीचे मिला 38000 वर्ष पुराना शहर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 01, 2025 - 07:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Egypt Giza Pyramid: गीजा के पिरामिडों के 4000 फुट नीचे मिले ढांचे को एक शहर बताया जा रहा है, जो 38000 साल पुराना है। इतालवी शोधकर्त्ताओं की यह खोज प्राचीन इंजीनियरिंग के चमत्कार को बताती है और मानव सभ्यता के विकास के पुनर्लेखन को मजबूत करेगी। जबकि इनके ऊपर बने गीजा पिरामिड 4500 वर्ष पुराने माने जाते हैं।

डेनवर यूनिवर्सिटी के राडार विशेषज्ञ प्रो. लॉरैंस कोनियर्स का कहना है कि अगर ऐसा है तो यह इतिहास बदलने वाला है। इतिहास में तो यही पढ़ाया जाता है कि 38000 साल पहले इंसानों के पूर्वज गुफाओं में रहते थे, मगर गीजा के पिरामिडों के 4000 फुट नीचे एक ऐसा शहर मिला है, जो आज की इंजीनियरिंग के लिए भी एक चमत्कार है। हमें यह पढ़ाया जाता है कि 9000 साल पहले लोग शहरों में नहीं रहते थे। यह खोज इटली की पीसा यूनिवर्सिटी के कोराडो मलंगा, स्कॉटलैंड यूनिवर्सिटी के फिलिपो बियोंदी और इजिप्टोलॉजिस्ट आर्डो मेई ने की है।

पाताल के देवता के मकबरे के नीचे शहर
इतालवी शोधकर्त्ताओं के अनुसार पिरामिडों के नीचे ओसिरिस का मकबरा है। प्राचीन मिस्र में ओसिरिस को पाताल लोक, सृजन और मौत के बाद का देवता माना जाता था। 

यह मकबरा जमीन से 114 फुट नीचे है। इसके  नीचे से कुछ लंबवत स्तम्भ नीचे की  ओर जाते हैं। यह जमीन से 656 फुट नीचे शुरू होते हैं।  इसके नीचे यानी खाफ्रे पिरामिड से 2130 फुट नीचे तक स्तम्भ हैं। इन 8 स्तम्भों का व्यास 33 फुट से 39 फुट तक है। इनके अंदर चारों ओर घुमावदार सीढ़ियां बनी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News