जानिए, अक्टूबर में हो रही है ज्योतिषिय हलचल का राशियों पर होगा कैसा असर

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 06:46 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अक्टूबर महीने में चार बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन और शनिदेव के मार्गी होने का वैसे तो सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन ग्रह परिवर्तनों का सबसे ज्‍यादा असर मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि पर पड़ेगा। आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं किस राशि पर कैसा पड़ेगा इसका असर तथा ये 4 ग्रहों की बड़ी ज्योतिषिय हलचल किस राशि के लिए कैसी रहेगी।

मेष 
इस राशि के लिए अक्टूबर का महीना लाभकारी होगा। धन लाभ के योग हैं। भूमि और वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इनकम बढ़ सकती है। बिजनेस वाले जातकों को इस दौरान बड़ी सफलता मिल सकती है। बेरोजगार जातकों को इस दौरान नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी समय शानदार है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृष
इस राशि वालों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी होगा। लेकिन कार्यस्थल पर वाद विवाद से बचना होगा।

मिथुन 
इस राशि वालों के लिए भी ये महीना काफी शानदार साबित होने वाला है। आय में वृद्धि के प्रबल आसार रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आमदनी भी बढ़ेगी। जो जातक शादी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस वाले जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। 

कर्क 
इस राशि वालों को शत्रुओं के चालों से बच कर रहना होगा। कार्यस्थल पर वाद विवाद से भी बचना होगा।

सिंह 
इस राशि के लिए ये महीना काफी अच्छा रहने वाला है। करियर और लव लाइफ दोनों में ही सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की जमकर तारीफ होगी। इस महीने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में विस्तार होगा।

कन्या 
इस राशि वालों को उतावलेपन से बचना होगा। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर सोच समझकर हस्ताक्षर करने होंगे अन्यथा दिक्कत आ सकती है।

तुला
इस राशि के लिए सितंबर महीने में तुला राशि के जातकों को भी करियर में सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा। बॉस आपसे खुश रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के भी योग हैं। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस जातकों के लिए भी समय सुखद है। दोस्तों से भी लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। लव पार्टनर के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

वृश्चिक 
इस राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे और इनवेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल नहीं होगा ।  लेकिन विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है।

मकर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर सामान्य रहने वाला है।

धनु 
इस राशि वालों की लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकलेगा। कोर्ट कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपकी फेवर में आ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।   आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में रुतबा भी बढ़ेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है।

कुंभ
इस राशि वालों का आर्थिक पक्ष  मजबूत होगा। इनकम के नए साधन बढ़ेंगे। किसी प्रोजेक्ट में भी निवेश कर सकते हैं। समाज में मान सम्मान 
बढ़ेगा। अगर नौकरी पेशा हैं तो प्रमोशन व इंक्रीमेंट के योग भी बनेंगे। वाहन खरीदने के योग भी हैं। यह तो ठीक से राशि में जिनके लिए सितंबर महीने में ग्रहों का गोचर काफी शानदार रहने वाला है। राशियों की बात करूंगा जिन्हें थोड़ा सतर्क रहना होगा।

मीन 
इस राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा। अभी इन्वेस्टमेंट से भी बचना होगा।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News