Weekly Love rashifal (14.09.2026 से 20.09.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 02:16 PM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आपके रिश्ते में स्थिरता और जिम्मेदारी का अहसास रहेगा। व्यावसायिकता के साथ-साथ व्यक्तिगत संबंधों को भी संतुलित रखेंगे। सिंगल सच्चे प्रेम की खोज में लगे रहेंगे। घरवाले शादी का दबाव निरंतर बनाते रहेंगे। 
लव टिप-  विरोधियों से न घबराएं। जीत आपकी ही होगी, खुद पर विश्वास बनाए रखें।
उपाय- सरसों के तेल में सिक्का डालकर छाया देखकर दान करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) ये वीक प्रेम और रोमांस के लिए विविध संभावनाएं लेकर आ रहा है। अपनी व्यक्तिगत स्थिति से ऊबर कर साथी पर थोड़ा ध्यान दें अन्यथा रिश्ता खराब होते समय नहीं लगेगा। सिंगल की सोच और रचनात्मकता उनके क्रश के साथ बन रहे नए रिश्ते को अलग आयाम तक ले जाएगी।
लव टिप- अपनों की बातों को अस्वीकार न करें। कुछ बातें, दूसरों का दिल रखने के लिए भी करनी पड़ती हैं।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध में केसर मिलाकर पिएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन में नवीनतम और उत्साह का अनुभव होगा। आपके रिश्ते में रोमांस और खुशियों का स्तर बढ़ेगा। साथी आप से बहुत खुश रहेंगे। सिंगल लोगों को नए रिश्तों की संभावना हो सकती है। इस वीक के दौरान अपने प्रेम संबंधों को समझने और बेहतर बनाने के लिए ध्यान और सजगता बनाए रखें। 
लव टिप- निर्णय लेने में देरी न करें।
उपाय- शिवालय में बैठकर शिव मंत्र का 12 बार जाप करें। शिव मंत्र- श्रीं चन्द्रशेखर चन्द्रचूडालम् रक्ष माम् 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस वीक रिश्तों में थोड़ी सी तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। किसी पुराने दोस्त के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, विवाहेतर संबंध बन सकते हैं। अन्य पार्टनर के साथ संवाद पर ध्यान दें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। नए प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है। फूंक-फूंक कर कोई भी कदम बढ़ाएं।
लव टिप- मामूली बातों को तूल न दें। जो बीत गई सो बात गई के सिद्धान्त को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ें।
उपाय- कंजक को उपहार दें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव और समझदारी बढ़ेगी। आपकी संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई रिश्ते को मजबूत बनाएगी। सिंगल का आकर्षण और करिश्मा नए प्रेम अवसरों के द्वार खोल सकता है। आपकी सहजता और रचनात्मकता अंतरंग संबंधों की संभावना को बढ़ा सकती है।
लव टिप- चुनौतियों का सामना करने से न कतराएं। आग में तपकर ही खरे सोने बनेंगे।
उपाय- राजमा और चावल जलप्रवाह करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आपकी जिम्मेदारी और समर्पण आपके रिश्ते को गहराई और स्थिरता प्रदान करेंगे। साथी के साथ जमकर रोमांस का मजा लेंगे। ये सप्ताह नए रोमांटिक अवसरों के लिए बहुत खूबसूरत रहने वाला है। दिल लगाने से पहले ध्यान रखें, कहीं कोई चूक न हो जाए। 
लव टिप- अपनी जिम्मेदारियों से न भागें। जो बोया है, वो काटना ही पड़ेगा।
उपाय- मंदिर में प्रणाम करने का नियम बनाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। रोमांस और खुशियों का अनुभव होगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ मजबूत होगी और आपसी समझ बढ़ेगी। सिंगल को क्रश के साथ गर्मजोशी का अनुभव होगा। जल्द ही गहरे भावनात्मक संबंध बनेंगे लेकिन अभी कोई रिश्ता कायम करने में समय लगेगा। 
लव टिप- किसी की चिकनिचुपड़ी बातों में न आएं। इस समय दोस्त के भेस में दुश्मनों की कमी नहीं है। 
उपाय- सफ़ेद रुमाल रोली लगाकर जेब में रखें

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस वीक साथी का लव लाइफ के प्रति ठंडापन झगड़े का कारण बन सकता है। धैर्य बनाए रखें और अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। सिंगल के लिए सप्ताह का आरंभ अवसरों और चुनौतियों से भरा रहेगा।
लव टिप- किसी पर विश्वास करना अच्छी बात है लेकिन अंधा विश्वास न करें। अपना स्टैंड खुद लें।
उपाय- परिणाम को लेकर चिंतित न हों। जो होगा बहुत अच्छा होगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) इस सप्ताह इधर-उधर की बातें छोड़ हाथ से निकल रहे पार्टनर के साथ समय बिताने और उनके साथ गहरे संवाद बनाए रखने पर ध्यान दें। सिंगल लव लाइफ में संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें।
लव टिप- आकस्मिक घटनाओं से न घबराएं। याद रखें, अंत भला तो सब भला।
उपाय- गुड़ वाले मीठे चावल खाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) इस वीक साथी को छोड़ किसी करीबी के साथ आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। अन्य के प्रेम जीवन में रोमांस और आनंद रहेगा लेकिन साथी पर नजर बनाए रखना भी जरुरी होगा। सिंगल को नए शुरु हो रहे जीवन में नई चुनौतियां और अवसर मिल सकते हैं। 
लव टिप- किए हुए प्रॉमिस से पीछे न हटें। किसी का विश्वास तोड़कर आप कभी भी प्रसन्न नहीं रह पाएंगे।
उपाय- कामदेव की पूजा करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन में समझदारी और सामंजस्य का अनुभव होगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं, दिल भर कर एंजॉय करेंगे। नए संबंधों के लिए समय अच्छा है, पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। जल्द ही डबल होने के चांस हैं। 
लव टिप- अपने घर की बात किसी बाहर वाले के साथ शेयर न करें अन्यथा जगहंसाई के पात्र बनेंगे।
उपाय- शिव-पार्वती की पूजा करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव लाइफ में रोमांस और खुशी का अनुभव होगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नए रोमांटिक अवसरों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आपके रिश्ते में आत्मीयता और समझदारी बढ़ेगी। 
लव टिप- जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश न करें। किसी भी सिचुएशन का डट कर सामना करें।
उपाय- केसर युक्त दूध को सफ़ेद शिवलिंग पर चढ़ाएं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News