दूध का ये उपाय, धन प्राप्ति के साथ दिलाएं कुंडली दोषों से मुक्ति

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2017 - 03:10 PM (IST)

ग्रहों के बुरे प्रभाव व दुर्भाग्य के कारण बनते कार्य भी बिगड़ते चले जाते हैं। कई बार हमें इन समस्याअों का समाधान ज्ञात नहीं होता। लेकिन ज्योतिषशास्त्र में हर समस्या के समाधान बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में दूध को चंद्रमा का कारक माना गया है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से सारे ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त दूध के अौर उपाय अपनाकर बहुत सारी परेशानियां समाप्त की जा सकती हैं। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त कर मालामाल बन सकते हैं। 

 

हर सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से सभी ग्रहों का अशुभ फल दूर हो जाता है। 

 

सांप को दूध पिलाएं। इससे राहु के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती है। 

 

रविवार रात को सोने से पूर्व अपने पलंग के पास दूध रखें। इस बात का ध्यान रखें कि दूध न गिरे। अगले दिन सुबह उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर इस दूध को बबूल के वृक्ष की जड़ में अर्पित करें। ऐसा हर रविवार की रात को करें। इससे धन प्राप्ति के साथ बिगड़े कार्य बनने लगते हैं।

 

सोमवार सुबह शीघ्र उठकर स्नान आदि कार्यों से निवृत होकर शिवालय जाएं। वहां पर शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें। ऐसा लगातार सात सोमवार तक करें। इससे सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही कुंडली दोष भी दूर होते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News