Diwali Puja Muhurat: आज इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, गणेश जी के संग आएंगी लक्ष्मी

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Diwali 2022 Laxmi Puja Muhurat: आज 24 अक्टूबर 2022 को दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि का आरंभ आज सुबह 6:00 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 24 अक्टूबर 2022 की रात्रि 2:32 तक रहेगा। इस बार निशिता काल का समय रात्रि 11:38 से लेकर 12:31 पी.एम तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त का समय 11:19 से लेकर 12:05 तक रहेगा। इसके साथ ही विजय मुहूर्त 1:36 से लेकर 2:22 तक रहेगा। सायंकाल में लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त शाम 6:54:52 से रात्रि 08:16:07 तक रहेगा। जिसकी समय अवधि: 1 घंटे 21 मिनट की है। इस शुभ मुहूर्त के बीच लक्ष्मी पूजन व दीप प्रज्वलित किया जाएगा। प्रदोष काल का मुहूर्त 5:43 से लेकर 8:16 तक रहेगा।

PunjabKesari Diwali Puja Muhurat

Diwali Puja Shubh Muhurat 2022: दीपावली में लक्ष्मी पूजन या लक्ष्मी स्थापना स्थिर लग्न में करना शुभ माना जाता है। आज के दिन यानी 24 अक्टूबर 2022 को शाम 6:00 बज कर 53 मिनट से 8:16 तक वृषभ लग्न रहेगा। इसी मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। स्थिर लग्न होने से लक्ष्मी देवी स्थाई रूप से आपके घर में वास करती हैं। यदि किसी कारणवश इस मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन न कर पाएं तो दूसरा स्थिर लग्न जोकि सिंह लग्न होगा उसका समय 12.06 से 02.18 तक रहेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Diwali Puja Muhurat

Diwali puja vidhi 2022: शुभ मुहूर्त में गणेश पूजा और लक्ष्मी पूजन करने से अच्छा लाभ मिलता है। इसी मुहूर्त में पंचोपचार की पूजा करके गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना की जाती है। इसके साथ ही मां सरस्वती का भी पूजन किया जाता है क्योंकि लक्ष्मी व शुभता के साथ-साथ बुद्धि का होना भी उतना ही आवश्यक है।

विशेष पूजा के रूप में आज के दिन मां ललिता त्रिपुर सुंदरी का पाठ संध्या काल की लक्ष्मी आरती के बाद अवश्य करें। मां ललिता त्रिपुर सुंदरी आधी लक्ष्मी का रूप हैं। इनके सहस्त्र नामों के जाप से पूरे ब्रह्मांड के सुखों की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Diwali Puja Muhurat
पान के पांच पत्ते लेकर उसके ऊपर पांच सुपारी रखें। उस पर जनेऊ, मौली और सिंदूर चढ़ाकर श्रीं मंत्र लिखें। इसके बाद 108 मंत्रों का जाप करके इस पान के पत्तों को सुपारी सहित लाल धागे से बांधकर अपने घर की तिजोरी में रखें। पूरा वर्ष इसे वहीं रहने दें। धन के रास्ते खुलेंगे और बरकत रहेगी।

श्रीं मंत्र: ॐ श्रीं कमले कमलालए प्रसिद्ध प्रसिद्ध।।

घर के ईशान कोण या उत्तर दिशा की ओर चौकी पर लाल आसन बिछाकर उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पूजा में चांदी के सिक्के रखना शुभ माना जाता है, इसके साथ ही साबुत चावल का एक कलश मां लक्ष्मी के आगे रखें। पानी के 1 कुंभ की स्थापना अवश्य करें, इसके बाद की गई नई खरीदारी का सामान भी मां लक्ष्मी के आगे रखें। घर के सभी सदस्यों के साथ बैठकर लक्ष्मी पूजा करें। लक्ष्मी पूजन करने के बाद किसी को भी धन उधार न दें या किसी प्रकार का पैसे का लेन-देन नहीं करना चाहिए।

नीलम
8847472411 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News