दीपावली पर 12 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 01:41 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अयोध्या: उत्तर प्रदेश की सरकार दीपोत्सव पर यहां 12 लाख दीये जलाएगी जिसमें से नौ लाख दीये सरयू नदी के तट पर जलाए जाएंगे। पिछले वर्ष दीपोत्सव पर छह लाख से अधिक दीये जलाए गए थे जो एक विश्व रिकॉर्ड था। सरकार के बयान के अनुसार, सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी। इस बयान में बताया गया है कि नदी के तट पर नौ लाख दीये जलाए जाएंगे और शेष तीन लाख दीये शहर के अन्य हिस्सों में तीन नवम्बर को शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच जलाए जाएंगे। रामलीला का मंचन करने के लिए श्रीलंका से एक सांस्कृतिक समूह को बुलाया गया है, जबकि एक नवम्बर से पांच नवम्बर तक कई साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News