Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर इन राशियों की धन, सुख और सफलता से भर जाएगी जिंदगी
punjabkesari.in Friday, Oct 24, 2025 - 06:00 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Dev Uthani Ekadashi 2025: हिन्दू धर्म में देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी को बहुत खास और शुभ माना जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन चातुर्मास का समापन होता है और जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने के बाद जागते हैं। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में खुशियों, सफलता और समृद्धि के नए अवसर मिलते हैं। देवउठनी एकादशी विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए यह दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों के जातक इस दिन धन, नौकरी, कारोबार और व्यक्तिगत जीवन में विशेष प्रगति देख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन-कौन सी राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ।

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को देवउठनी एकादशी के दिन अचानक धन लाभ या नई अवसरों की प्राप्ति का अनुभव हो सकता है।पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन भी बढ़ेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कन्या राशि
देवउठनी एकादशी कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। करियर और व्यवसाय में तरक्की मिलने की संभावना है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और मानसिक शांति प्राप्त होगी। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा प्यार बना रहेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
मकर राशि
नौकरीपेशा जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन धन लाभ होने की संभावना है। किसी करीबी से चल रहे मतभेद दूर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

