December 2024 Vrat Tyohar: दिसंबर में आएंगे कई व्रत-त्योहार, ग्रहों में भी होगा बड़ा फेर-बदल
punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2024 - 07:08 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
December 2024 Vrat Tyohar: अंग्रेजी कैलेंडर का 12 वां महीना दिसंबर आरंभ होने वाला है। इस महीने में बहुत सारे व्रत-त्योहार अपनी धूम मचाने आ रहे हैं। इसके साथ-साथ ग्रहों में भी बड़ा फेर-बदल होने वाला है। दिसंबर का आरंभ मार्गशीर्ष अमावस्या के साथ होगा। माह के आरंभ में ही पितृ देवताओं को खुश करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त दान-पुण्य के लिए महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहने वाली है। दिसंबर में व्रत-त्योहारों के साथ खरमास का आरंभ भी होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, खरमास साल में दो बार आता है। पहला खरमास मार्च से अप्रैल के बीच में और दूसरा दिसंबर से जनवरी के बीच में पड़ता है। खरमास में कोई भी शुभ काम जैसे शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश और नया व्यवसाय आदि कार्य नहीं करने चाहिए। यह एक माह तक चलता है। वर्ष 2024 का पहला खरमास 14 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक लग चुका है। वर्तमान समय में साल का दूसरा खरमास आने वाला है। जो 15 दिसंबर 2024 से शुरु होने वाला है और मकर संक्रांति 2025 के दिन समाप्त होगा। आइए जानते हैं दिसंबर में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की पूरी जानकारी-

December 2024 Vrat Tyohar दिसंबर 2024 व्रत-त्योहार
मार्गशीर्ष अमावस्या- 1 दिसंबर 2024

विवाह पंचमी- 6 दिसंबर 2024
चम्पा षष्ठी- 7 दिसंबर 2024

भानु सप्तमी- 8 दिसंबर 2024

मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती- 11 दिसंबर 2024
एकादशी व्रत पारण, मत्स्य द्वादशी- 12 दिसंबर 2024

प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी- 13 दिसंबर 2024
दत्तात्रेय जयंती- 14 दिसंबर 2024
अन्नपूर्णा जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, खरमास की शुरुआत- 15 दिसंबर 2024

गणेश चतुर्थी व्रत- 18 दिसंबर 2024
रुक्मिणी अष्टमी- 23 दिसंबर 2024
क्रिसमस- 25 दिसंबर 2024

सफला एकादशी- 26 दिसंबर 2024
सुरुप द्वादशी- 27 दिसंबर 2024
प्रदोष व्रत- 28 दिसंबर 2024

शिव चतुर्दशी व्रत- 29 दिसंबर 2024
हनुमान जयंती, अमावस्या- 30 दिसंबर 2024

ग्रह गोचर दिसंबर 2024
शुक्र ग्रह का मकर राशि में गोचर- 2 दिसंबर 2024
मंगल ग्रह का नीच राशि कर्क में गोचर- 7 दिसंबर 2024
बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में उदय- 11 दिसंबर 2024
बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में मार्गी- 16 दिसंबर 2024
सूर्य ग्रह का धनु राशि में गोचर- 15 दिसंबर 2024

