लव राशिफल 08 दिसंबर, 2021: आपकी कशिश सरफरोश है...

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 09:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस राशि के जिन लोगों की उम्र शादी लायक हो चुकी है, उनके लिए आज शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। तो वहीं जो लोग पहले से मैरिड है उनके जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

वृषभ- इस राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा, वरना पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। शादीशुदा लोगों का जीवन आज सामान्य सा गुजरेगा।

मिथुन- इन्हें अपने किसी दोस्त में जीवनसाथी की झलक दिख सकता है। दूसरी ओर जिन लोगों की नई-नई शादी हुई है, उन्हें आज अकेले पन का एहसास हो सकता है।

कर्क- आज आपके जीवन में प्यार के कुछ अच्छे पल आने वाले हैं। लंबे समय के बाद पार्टनर से मिलना होता है। जो लोग शादीशुदा है उन्हें आज अपनी मैरिड लाइफ में काफी तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का मूड अच्छा होगा, जिससे आप भी प्रसन्न रहेंगे। हालांकि इस राशि के प्रेमियों के लिए समय काफी वहीं चुनौतियों भरा रहेगा।

कन्या- इस राशि के जो लोग प्रेम संबंध में है उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्यार में चल रही तकरार दूर होगी। विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। हालांकि उनकी सेहत को लेकर चिंतित भी रहेंगे।

तुला- इस राशि के दांपत्य जीवन में आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसी तीसरे शख्स के कारण रिश्ते में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक- प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद उत्तम रहने वाला है। हालांकि प्रियतम पर किसी बात को लेकर गुस्सा भी आ सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में आनंद मिलने वाला है।

धनु- इस राशि के शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। पार्टनर आपको कोई आपकी मनपसंद डिश बनाकर खिला सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन अच्छा है, परंतु साथी से मिलने में असमर्थ रहेंगे।

मकर- आप लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आने वाले समय में प्रेम जीवन में प्यार बढ़ने वाला है। साथी से मिलने का भी मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है।

कुंभ- इस राशि के लोगों के प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपके रिश्ते में अड़चनें पैदा कर सकता है। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

मीन- आपके लिए भी प्रेम के लिहाज से दिन कमजोर है। आपके प्रियतम को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जिस कारण झगड़ा हो सकता है। इसलिए शब्दों का चयन सोच समझकर करें। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News