आपका राशिफल 12 मार्च

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 10:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। छात्रों को शिक्षा में मुश्किलें आ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

वृष राशि वाले पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में सावधानी बरते। कोई आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठा सकता है। युवाओं को नौकरी में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जमीन जायदाद को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल अपेक्षा से कम मिल सकता है। मन थोड़ा निराश रह सकता है। किसी निकट संबंधी से चल रहे विवाद दूर होंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

कर्क राशि वालों आपके कई अटके काम आज बनेंगे। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है। युवा वर्ग इधर-उधर की बातों से दूर रहें। माता-पिता से आपको किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें, गले से संबंधित दिक्कत आ सकती है।

सिंह राशि वालों धन के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई भी लेनदेन न करें। स्टूडेंट्स को शिक्षा में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।बिना सोचे आज किसी से कोई वादा न करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि वाले व्यापारिक जातकों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। भाग्य का पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकती है। बाहरी खान-पान से परहेज करें।

तुला राशि वालों आपका कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहे। अपनी योजनाएं किसी के साथ शेयर न करें।जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। बच्चे खेलकूद में मस्त रहेंगे। 

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरे के कामों में व्यस्त रहेंगे। किसी अजनबी के साथ आपकी बहस हो सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा होने की संभावना है। 

धनु राशि वालों आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। युवाओं का किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी जो परेशानी चल रही है, उसमें आज सुधार देखने को मिलेगा।

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यर्थ की चिंताओं में बीतेगा। मन अकारण परेशान रह सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका हाथ लग सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि वालों नए काम को शुरू करने में आ रही मुश्किलें दूर होगी। युवा वर्ग कुछ नया कर दिखाने में जुटे रहेंगे। छात्रों पर पढ़ाई पर पूरा फोकस रहेगा। इस राशि की महिलाएं परिवार से संबंधित कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। माता के साथ अपनी मन की बात साझा कर सकते हैं। सेहत उत्तम रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News