Weekly numerology (02.06.2025 से 08.06.2025): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Jun 02, 2025 - 07:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। सोमवार के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा और कार्य में आपका मन लगेगा। मंगलवार का दिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि बुधवार के दिन कोई भी कार्य सोच-समझ कर करें, कोई भी अनैतिक कार्य मानहानि का कारण बन सकता है। सप्ताह के मध्य का समय निजी संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं लेकिन मन किसी बात को लेकर थोड़ा अशांत रहेगा।
उपाय: गाय का घी मंदिर में दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक दो वालों के लिए भी सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति के नजरिए से समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बुधवार के दिन बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के मध्य में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत का समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने किसी नए काम को शुरू करने का मन बना सकते हैं। कार्य में तरक्की के योग बनते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें, सांस से संबंधित परेशानी हो सकती है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन सप्ताह के अंत में धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा। रविवार के दिन पुराने किसी काम को मेहनत करके पूरा करने में सफल रहेंगे। आलस्य को त्यागना ही बेहतर रहेगा।
उपाय:- गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसत रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा चिंतित रहेगा। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। मंगलवार का दिन रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा है। अपने किसी पुराने काम को पूरा करने की कोशिश करें, समय आपके अनुकूल है। सप्ताह के मध्य का समय फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कला से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। शनिवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेंगी। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय :- कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक पांच वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। लेकिन भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाएंगे। बुधवार का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा, सोच- समझ कर किए गए कार्य अच्छे परिणाम दिला सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण भी बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में लेखन और प्रकाशन से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। सप्ताह के अंत में कुछ खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के मध्य का समय हालांकि प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। विदेशी काम से भी लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं लेकिन किसी वहम में फंसकर कोई निवेश करने से बचें। सप्ताह के मध्य में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी लाभप्रद साबित होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- साफ-सुथरे कपड़े पहनें। लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मन किसी बात पर परेशान रहेगा। हालांकि अध्यात्म और योग, व्यायाम आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी धर्म स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। बुधवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। सप्ताह के अंत में यात्राएं सफल रहेगी। आलस्य को त्याग कर समय का लाभ उठाने की कोशिश करें।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। मंगलवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। थोड़े सोच कर लिए गए निर्णय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। बुधवार के दिन विदेशी तकनीक अपना कर अपने काम को जल्दी करने में सफल रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले भी आपके हक में परिवर्तित हो सकते हैं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। मंगलवार के दिन अहंकार में आकर अपने काम को बिगड़ने से बचें। बुधवार का दिन भी थोड़ा सा मध्यम गति वाला रहेगा। सप्ताह के मध्य में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत का समय भी मिला-जुला रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी और आलस्य के कारण काम में भी मन नहीं लगेगा।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय का घी मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News