D Alphabet 2024 Horoscope: D नाम वालों की राशि ? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2023 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

D Alphabet 2024 Horoscope:  आज बात करेंगे D नाम वाले जातकों के बारे में। जिनका नाम D से शुरू होता है, उनकी राशि मीन होती है। मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। इन लोगों का माइंड काफी शार्प होता है। इनके अंदर एक बुरी बात होती है ये अपनी कही हुई बात से मुकर जाते हैं। ये जल तत्व की राशि है।  इनको ब्लड से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। D राशि के जातक दिल के साफ़ होते हैं। 2024 की 1 जनवरी के दिन राहु दूसरे भाव में शुभ गोचर में हैं। आगे जाकर चन्द्रमा छठे भाव में है। केतु सप्तम में है। बुध और शुक्र नौवें भाव में। मंगल और सूर्य दसवें भाव में। शनि ग्यारहवें भाव में। इसका मतलब शनि की साढ़ेसाती का पहला फेज चल रहा है। लेकिन इससे ज्यादा डरने की जरुरत नहीं है क्योंकि ये जल तत्व की राशि है। इसके ऊपर शनि का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। शनि यहां पर आकर ठंडे हो जाते हैं। साल की शुरुआत में सूर्य आपकी कुंडली में शुभ गोचर में हैं। साल के पहले 15 दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेंगे।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी, आपके लिए शुभ
14 जनवरी से 14 फरवरी का समय आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।
15 मई से 15 जून तक सूर्य आपके तीसरे भाव में रहेंगे। तो ये तीसरे भाव के गोचर आपके लिए बढ़िया होता है।
15 अगस्त से 15 सितंबर तक सूर्य अपनी ही राशि में होंगे।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु का गोचर हो रहा है दूसरे भाव में। अगर नई जॉब की तलाश में है तो वो आपकी मिल सकती है। ये भाव लग्न का दूसरा है। कर्म स्थान गुरु के द्वारा एक्टिव है। दशम का ट्राइंगल एक्टिवेट होने से कारोबार में बहुत सफलता प्राप्त होती है। गुरु तीसरे भाव में आ जाएंगे और ये गोचर आपके लिए बढ़िया नहीं होता। ये लग्न और दशम दोनों के स्वामी हैं। गुरु की दृष्टि आय भाव के ऊपर रहेगी। आपका पूरा साल मनी फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। गुरु का धन भाव में गोचर करना इस स्थिति को बैलेंस करेगा। कारोबारी सफलता में कोई दिक्कत नहीं है। सूर्य और मंगल दोनों ही दसवें भाव में है। पूरा साल कर्म और आय का बैलेंस बना रहेगा।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उन लोगों की शादी हो सकती है अप्रैल के बाद। गुरु तीसरे भाव में आ जाएंगे। जो पहले से ही शादीशुदा है उन लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। केतु इस भाव में है और ये झगड़े के कारक हैं। मंगल के आने से परेशानी थोड़ी सी बढ़ सकती है।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: राहु चन्द्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। इस वजह से मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए हल्के रंग के कपड़े और चांदी पहनें। शनि बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। फिजिकल सेहत में कोई ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से गुरु की पोजीशन तीसरे भाव में ठीक है। बुध नौवें भाव में रहेंगे। इस राशि के स्वामी गुरु है और ये बहुत बुद्धिमान होते हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News