Children's Day: जानें, क्यों मनाया जाता है बाल दिवस

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 10:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Childrens Day 2022: पंडित जवाहर लाल नेहरू मानते थे कि बच्चों के द्वारा ही देश का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है। बच्चे किसी भी राष्ट्र के भावी निर्माता होते हैं। वे बड़े होकर विभिन्न पदों पर आसीन होते हैं, इसके लिए उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत होती है। उन्होंने बच्चों के लिए कहा था कि आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम जिस तरह से बच्चों की परवरिश करते हैं, उससे भारत का भविष्य तय होता है। उन्होंने आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया और आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री बने।

PunjabKesari Childrens Day 2022

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Childrens Day 2022

बाल दिवस का उद्देश्य
बाल दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना, उन्हें सही शिक्षा, पोषण, संस्कार मिलें, यह सुनिश्चित करवाना है। हमारे देश में बाल शोषण और बाल मजदूरी को देखते हुए इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है ताकि हम इस दिन यह प्रण ले सकें कि बच्चों के प्रति होने वाले हर शोषण को खत्म किया जा सके।

PunjabKesari Childrens Day 2022

20 नवम्बर को होता है विश्व बाल दिवस
बाकी विश्व में हर साल 20 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है। 1959 से पहले इसे अक्तूबर में मनाया जाता था। सर्वप्रथम बाल दिवस जिनेवा के इंटरनेशनल यूनियन फॉर चाइल्ड वेलफेयर के सहयोग से विश्व भर में अक्तूबर 1953 में मनाया गया था। 1959 में जिस दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बच्चों के अधिकारों के घोषणापत्र को मान्यता दी, उसी दिन के उपलक्ष्य में 20 नवम्बर को चुना गया। इसी दिन 1989 में बच्चों के अधिकारों के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसे 191 देशों द्वारा पारित किया गया। विश्व भर में बाल दिवस मनाने का विचार दिवंगत श्री वी.के. कृष्णा मेनन का था, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News