Chhath Puja festival : कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में सैंकड़ों भारतवंशियों ने मनाया छठ पर्व
punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2023 - 08:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सैन फ्रांसिस्को (प.स.): पीढ़ियों पुरानी अपनी पारिवारिक परंपरा को जारी रखते हुए भारतीय मूल के सैंकड़ों अमरीकी तकनीकी विशेषज्ञ अपने मित्रों और परिवारों के साथ छठ पर्व मनाने के लिए कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में एक झील के तट पर एकत्र हुए। छठ पर्व 17 नवंबर को शुरू हुआ। त्यौहार के दौरान श्रद्धालु व्रत करते हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं।
फ्रेमोंट शहर में राकेश सिंह ने कहा, ‘‘हम यहां छठ पर्व मना रहे हैं। हमने इसे 2011 में शुरू किया था और उस समय केवल कुछ लोगों ने इसमें भाग लिया था। बाद में, धीरे-धीरे लोग इसमें शामिल होने लगे और 2014 के बाद यह संख्या बढ़ने लगी। अब आप आज का दृश्य देख सकते हैं। लगभग 1,200 लोग पिछले वर्ष हमारे साथ जुड़े थे।’’
इस वर्ष फ्रेमोंट में आयोजकों ने छठ पर्व समारोह में प्रवेश के लिए मुफ्त टिकट की पेशकश की। आयोजकों के अनुसार, कुछ ही घंटों के भीतर सारे मुफ्त टिकट बंट गए।