पूर्वांचल की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है छठ महापर्व: एस राहुल
punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 11:04 AM (IST)
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिव्य और अलौकिक छठ पूजा के आयोजन के लिए पूरी तरह संकल्पित है। युद्ध स्तर पर इसकी तैयारियां की जा रही हैं। छठ महापर्व पूर्वांचल की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए छठ घाटों को श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।
छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और लोक आस्था का अनुपम प्रतीक है । यह पर्व भारतीय संस्कृति और पूर्वांचल की समृद्ध परंपराओं का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। छठ पूजा हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, सूर्यदेव की आराधना करने तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं को संजोकर रखने की प्रेरणा देता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
