Chaturgrahi Yoga In February: शनि देव की मकर राशि में लगने वाला है ग्रहों का मेला, चतुर्ग्रही योग करेगा बड़ा धमाल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaturgrahi Yoga In February 2024: शनि देव की मकर राशि में ग्रहों का मेला लगने वाला है। आप कह सकते हैं ग्रहों की पंचायत जुटने वाली है और इन ग्रहों के कांबिनेशन से कई राशियों की किस्मत चमक जाएगी। कई अटके हुए काम भी बनते चले जाएंगे। इस समय सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और 13 फरवरी तक मकर राशि में रहने वाले हैं। 1 फरवरी को बुध ग्रह भी मकर राशि में आ चुके हैं। उसके बाद 5 फरवरी को ग्रहण के सेनापति मंगल भी मकर राशि में तशरीफ ले आएंगे। मकर राशि मंगल की उच्च राशि भी है इसलिए यहां बैठकर वह कमाल दिखाएंगे क्योंकि जबरदस्त पावरफुल हो जाएंगे। 12 फरवरी को शुक्र ग्रह भी मकर राशि में गोचर करेंगे। इस तरह मकर राशि में चार ग्रह इकट्ठे हो जाएंगे। ज्योतिष में किसी भी राशि में बने चतुर ग्रही योग को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अब फरवरी महीने में मकर राशि में जब ग्रहों का मेला लगने जा रहा है तो किन राशियों की जिंदगी में यह ग्रह कमाल कर दिखाएंगे, जानें। मकर राशि में जुटे चार ग्रह जिन राशियों को जबरदस्त सफलता देंगे, उनमें पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है।

आज का राशिफल 7 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (7th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 7 फरवरी - मेरी आंखें तेरा चेहरा चेहरे पे दिल ठहरा मेरी धड़कन पे हर दम तेरी यादों का पहरा

Rose day: रोज डे पर महकाएं अपनी जिंदगी, मानें ज्योतिष की राय

Pradosh Vrat: आज रखा जाएगा बुध प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आज का पंचांग- 7 फरवरी, 2024

Valentine's Week: आज से शुरु होगी प्यार की बहारें, ये है वैलेंटाइन वीक की पूरी List

Manmath Nath Gupta birthday: आज है काकोरी काण्ड के क्रान्तिकारी तथा सिद्धहस्त लेखक मन्मथनाथ गुप्त का जन्मदिन, पढ़ें कहानी

PunjabKesari Chaturgrahi Yoga In February

मेष राशि वालों को समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। अपने आत्मविश्वास, बुद्धि से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही आपको अपना करियर चमकाने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है।

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क राशि वालों के लिए यह चतुर्ग्रही योग बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं इस अवधि में व्यापारियों की सभी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी और आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में जिन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनकी बाधाएं दूर होंगी। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। वहीं जिन लोगों का प्रेम-संबंध चल रहा है, उनको सफलता मिल सकती है।

तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। मकर राशि में चार ग्रहों का जुटना तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध करेगा। इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको वाहन और प्रॉपर्टी प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग और जमीन-जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा और अचानक से धन लाभ के योग बनने के संकेत मिल रहे हैं।

PunjabKesari Chaturgrahi Yoga In February

चौथी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। जो लोग सेना या अन्य सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे हैं, उनके लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। आप अपनी मेहनत से कैरियर में तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम फिर से सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि मकर राशि है जिसमें फरवरी महीने में ग्रहों का मेला लगने जा रहा है। मकर राशि वालों के लिए इन ग्रहों का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। वहीं आय में वृद्धि होगी और नए स्त्रोत भी बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो इस समय आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। नए काम की शुरुआत होगी। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बनेगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Chaturgrahi Yoga In February


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News