Guru In Pushya Nakshatra 2026 : 18 जून से चमकेगी इन 4 राशियों की तकदीर! गुरु के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश से बनेगा धनयोग

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 12:46 PM (IST)

Guru In Pushya Nakshatra 2026 : ज्योतिष शास्त्र में गुरु का पुष्य नक्षत्र बहुत खास और शुभ माना जाता है। वैसे तो समय-समय में पर सारे ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, इसके अलावा ग्रह समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। 18 जून 2026 की रात 09 बजकर 32 मिनट पर गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 19 अगस्त 2026 तक यहीं पर विराजमान रहेंगे। गुरु और पुष्य नक्षत्र का यह संयोग कई राशियों के लिए बहुत शुभ और लाभदायक रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिनको गुरु के पुष्य नक्षत्र गौचर करने से लाभ होने वाला है। 

Guru In Pushya Nakshatra 2026

मेष राशि 
गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार बना सकते हैं। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। 

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के युवा अपने उज्जवल भविष्य के लिए उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने  का प्लान बनाएंगे। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। 

Guru In Pushya Nakshatra 2026

तुला राशि 
गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अच्छी पोस्ट मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई अहम फैसला लेंगे। 

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। लंबे समय से रुके सारे काम पूरे होते हुए नजर आएंगे । 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News