Surya Ardra Nakshatra Transit 2026: 22 जून से आर्द्रा नक्षत्र में विराजेंगे सूर्य देव, इन 4 राशियों को होगा बंपर लाभ!

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 09:25 AM (IST)

Surya Ardra Nakshatra Transit 2026: नवग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। अब वे जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन कर राहु के स्वामित्व वाले आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार  जितना महत्वपूर्ण सूर्य का राशि परिवर्तन है, उतना ही नक्षत्र परिवर्तन भी है।

PunjabKesari Surya Ardra Nakshatra Transit 2026

22 जून को बदलेंगे सूर्य के तेवर 
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो मौसम, राजनीति, प्रशासन, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जबकि सूर्य आत्मबल, प्रतिष्ठा, नेतृत्व और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है। सूर्य और राहु की यह ऊर्जा कई राशियों के लिए अचानक बदलाव, नए अवसर और प्रगति के द्वार खोल सकती है।

ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश परिवर्तन, जागरूकता और नई शुरुआत का संकेत माना जाता है। जिन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है, उन्हें करियर, धन और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय लाभ मिल सकता है।

पंचांग गणना की मानें तो 22 जून 2026, सोमवार की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र की यात्रा समाप्त कर आर्द्रा नक्षत्र में कदम रखेंगे। ज्योतिष में इस गोचर का विशेष महत्व है क्योंकि आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य के आते ही वर्षा ऋतु की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है। राहु के नक्षत्र में सूर्य का जाना सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 4 विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा।

PunjabKesari Surya Ardra Nakshatra Transit 2026

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को रहना होगा सावधान
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को भावनात्मक निर्णय लेने से बचना चाहिए। वृषभ और मकर राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। कन्या राशि के जातकों को कार्यस्थल पर विवादों से बचना चाहिए।

सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में जाने पर इन 4 राशियों को होगा बंपर लाभ:
मेष राशि:
करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नए ग्राहकों और संपर्कों से लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति या वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। 
उपाय: लाल वस्त्र, गुड़ और गेहूं का दान करें।

मिथुन राशि: नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और सम्मान मिल सकता है। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी।
उपाय: पिता और गुरु का सम्मान करें।

सिंह राशि: सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। समाज में आपकी साख बढ़ेगी। जितने भी 
सरकारी काम थे, वे जल्द ही पूरे होंगे।
उपाय: रविवार को गुड़ और गेहूं का दान करें।

धनु राशि: 
संपत्ति और वाहन संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे। नई नौकरी या प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा और प्रतियोगी परीक्षाओं में ऊंचाईयां छुने के योग हैं।
उपाय: सूर्य मंत्र "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जप करें।

PunjabKesari Surya Ardra Nakshatra Transit 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News