Aaj Ka Good Luck (14th June 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 07:41 AM (IST)

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के युवा के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। 

गुडलक उपाय: तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

वृष राशि 
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ आरमदायक समय व्यतीत करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। 

गुडलक उपाय: चींटियों को आटा डालें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।

मिथुन राशि 
मिथुर राशि के जातकों का आज का दिन खास रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। 

गुडलक उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं, बिगड़े काम बनने लगेंगे।

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। 

गुडलक उपाय: सूर्य चालीसा का पाठ करें और बड़ों का आशीर्वाद लें।

सिंह राशि 
आज सिंह राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। 

गुडलक उपाय: आज के दिन नमक का सेवन कम से कम करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष सो कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

गुडलक उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग के फल दान करें।

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 

गुडलक उपाय: मंदिर में कपूर जलाएं और ओम सूर्याय नमः का जाप करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो लोग काफी समय से वाहन या मकान लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका ये सपना पूरा होगा। मीडिया में काम कर रहे लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। 

गुडलक उपाय: पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। घर में विदेशी मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यापार कर रहे लोगों किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। 

गुडलक उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। बच्चे किसी चीज को खरीदने के लिए जि्द्द कर सकते हैं। 

गुडलक उपाय: बहते जल में थोड़े से तिल प्रवाहित करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस होने की संभावना है। छात्रों का दिन मिलाजुला रहगेा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

गुडलक उपाय: रविवार के दिन किसी गरीब को भोजन कराएं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। जो लोग विदेश जा कर पढ़ने का प्लान बना रहे थे, उनका ये सपना पूरा होगा। 

गुडलक उपाय: उगते सूर्य के दर्शन करें और गायत्री मंत्र का 11 बार जाप करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News