Chandra Grahan 2022: कल लगेगा देश में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 08:26 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (प.स.): देश में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवम्बर को होगा। चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के बयान में यह जानकारी दी गई है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ ग्रहण की आंशिक एवं पूर्णावस्था का आरम्भ भारत के किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय के पहले ही प्रारम्भ हो चुकी होगी।’’
चंद्र ग्रहण की पूर्णावस्था एवं आंशिक अवस्था दोनों ही का अंत देश के पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा। देश के बाकी हिस्सों से आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा। देश में अगला चंद्रग्रहण 28 अक्तूबर 2023 को लगेगा।

