New Year 2026 Astrology: 1 जनवरी को चंद्रमा की शुभ स्थिति, ये उपाय दिलाएंगे साल भर पैसा

punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 07:51 AM (IST)

New Year 2026 Moon Position Remedies: साल 2026 की शुरुआत बेहद शुभ संयोग के साथ होने जा रही है। 1 जनवरी 2026 को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा की यह स्थिति अत्यंत शुभ मानी जाती है। ऐसे में यदि नए साल के पहले दिन कुछ विशेष और आसान उपाय किए जाएं, तो पूरे वर्ष धन लाभ, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति बनी रह सकती है।

PunjabKesari New Year 2026 Astrology
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल का पहला दिन पूरे वर्ष की दिशा तय करता है। इसलिए 1 जनवरी को किए गए छोटे-छोटे शुभ कार्य भी बड़े सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।

PunjabKesari New Year 2026 Astrology

1 जनवरी 2026 को चंद्रमा की स्थिति क्यों है खास?
चंद्रमा मन, माता, भावनाओं और धन से जुड़ा ग्रह माना जाता है। जब चंद्रमा उच्च राशि में होता है, तो व्यक्ति के जीवन में
आर्थिक स्थिरता, मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और कार्यों में सफलता जैसे शुभ फल मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। यही कारण है कि 1 जनवरी 2026 को चंद्रमा का उच्च राशि में होना बेहद शुभ संयोग माना जा रहा है।

PunjabKesari New Year 2026 Astrology

1 जनवरी 2026 को करें ये 5 शुभ उपाय, मिलेगा वर्ष भर लाभ
माता लक्ष्मी की करें पूजा

चंद्रमा और माता लक्ष्मी को भाई-बहन माना गया है क्योंकि दोनों का उद्भव समुद्र मंथन से हुआ है। ऐसे में नए साल के पहले दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि, आर्थिक परेशानियों से मुक्ति, घर में सुख-शांति का योग बनता है। पूजा के दौरान कमल का फूल, श्रीसूक्त या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है।

भगवान शिव और चंद्रमा की आराधना
चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं और उन्हें शिव का परम भक्त माना जाता है। 1 जनवरी को शिव पूजा करने से ग्रह दोष शांत होते हैं। जीवन में स्थिरता आती है। रात्रि में चंद्र दर्शन कर चंद्रमा को जल का अर्घ्य देना विशेष शुभ माना गया है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में शीतलता आती है।

इष्ट देव की पूजा अवश्य करें
नए साल के पहले दिन अपने इष्ट देवता की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। दीपक जलाकर फल, फूल और मिष्ठान अर्पित करें और पूरे वर्ष के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पूरे साल कार्यों में सफलता मिलती है।

साल के पहले दिन करें दान
दान का विशेष महत्व नए साल के पहले दिन बताया गया है। 1 जनवरी को सफेद चावल, दूध, दही, चीनी और चांदी जैसी वस्तुओं का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है और कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है। इससे जीवन में सुख-शांति और धन लाभ के योग बनते हैं।

पशु-पक्षियों को भोजन कराएं
नए साल के पहले दिन पशु-पक्षियों को भोजन कराना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। आप गाय को हरा चारा, कुत्ते को रोटी, पक्षियों को दाना, मछलियों को आटा, खिला सकते हैं। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

नए साल की शुभ शुरुआत से बदलेगी किस्मत
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को किए गए ये छोटे-छोटे उपाय पूरे साल आपकी आर्थिक स्थिति, मानसिक शांति और पारिवारिक सुख को मजबूत बना सकते हैं। चंद्रमा के इस शुभ संयोग का लाभ उठाकर आप नए साल को खुशहाली और समृद्धि से भर सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News