Budh Uday 2026: 18 मार्च से चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेंगे बड़े मौके
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 01:16 PM (IST)
Budh Uday 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क शक्ति का कारक माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव 18 मार्च 2026 को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार बुध ग्रह 27 अप्रैल 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यता है कि बुध का उदय कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आता है। इस बार बुध का उदय वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशि के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों के लोगों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं इन राशियों को बुध उदय से क्या लाभ मिल सकते हैं।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का उदय बुद्धि, संचार, व्यापार और शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव डालता है। इसलिए बुध के उदय से कई लोगों के करियर और आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वृषभ राशि
बुध का उदय वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। इस अवधि में अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आपके काम की सराहना हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से करियर में नई ऊंचाइयां हासिल हो सकती हैं। आय बढ़ाने के नए अवसर भी मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए बुध का उदय काफी लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। इस दौरान आप अच्छी कमाई करने के साथ-साथ बचत करने में भी सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही आपका झुकाव आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ सकता है। धार्मिक यात्रा के भी योग बन सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। नई फील्ड में काम करने का मौका मिल सकता है। समाज में आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके अलावा विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का उदय करियर में तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और पदोन्नति के योग भी बन सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही आप आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए बचत करने में भी सफल रह सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है। करियर में प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा। आय में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध का उदय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
