Budh Pradosh Vrat: आज होगा शुभ योग का निर्माण, ये उपाय कर पाएं वास्तु दोष से निजात

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2023 - 10:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Pradosh Vrat 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर माह में दो प्रदोष व्रत आते हैं और आज शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को वैशाख मास का अंतिम प्रदोष व्रत पड़ रहा है। बुधवार होने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा। प्रदोष का ये दिन महादेव को बहुत ही प्यारा होता है। आज यदि कोई व्यक्ति महाकाल और माता पार्वती की सच्चे मन से पूजा करता है तो भोलेनाथ उसे कभी भी खाली नहीं भेजते। प्रदोष व्रत पर महादेव की विधि-विधान से पूजा करने से घर में चले रहे वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है आज का शुभ मुहूर्त और कौन से उपाय करने से वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है।

PunjabKesari Budh Pradosh Vrat
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Budh Pradosh fast auspicious time बुध प्रदोष व्रत मुहूर्त:
हिंदू कैलेंडर के अनुसार त्रयोदशी तिथि का आरंभ 2 मई 2023 की रात 11 बजकर 17 मिनट पर हो जाएगा और 3 मई रात 11 बजकर 49 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के अनुसार बुध प्रदोष व्रत 3 मई को रखा जाएगा।

Shubh muhurat शुभ मुहूर्त: पूजा का शुभ मुहूर्त शाम के 6 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

PunjabKesari Budh Pradosh Vrat
Today auspicious yoga will be created आज होगा शुभ योग का निर्माण: आज दो शुभ योगों का निर्माण होगा। एक सर्वार्थसिद्धि और दूसरा रवि योग। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 39 मिनट से रात 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। रवि योग रात्रि 08 बजकर 56 मिनट से सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

Remedies for Vastu defects वास्तु दोष करने के उपाय: जीवन में अगर वास्तु दोष का साया हो तो व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस बुध प्रदोष व्रत पर कुछ सरल उपाय करने से वास्तु से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

कभी-कभी वास्तु दोष के नकारात्मक परिणाम की वजह से भय का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए  तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रुद्राष्टकम का घर में पाठ करना चाहिए।

किसी भी तरह की नेगेटिव वाइब्स को दूर करने के लिए शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद जलहरी के जल को घर लाकर उसका छिड़काव करें, साथ में इस मंत्र का जाप करते जाएं

PunjabKesari budh pradosh vrat
Mantra मंत्र: 'ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय '

घर की शांति अगर भंग हो गई है तो आज के दिन घर के उत्तर-पूर्व या ब्रह्म स्थान में रुद्राभिषेक करें। ऐसा करने से परिवार में चल रहा किसी भी तरह का कलेश महादेव की कृपा से समाप्त हो जाता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर के पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं और प्रतिदिन उसकी सेवा-पूजा करें। कहते हैं बिल्व के पेड़ में स्वयं महादेव का वास होता है इसलिए उसका बहुत ख्याल रखना चाहिए।

उत्तर-पूर्व दिशा महादेव की दिशा मानी गई है। इस जगह पर शिव परिवार की तस्वीर लगाने से घर में खुशियां बनी रहती हैं और कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News