Braj ki Holi: वृन्दावन में विधवा एवं परित्यक्ता महिलाएं 6 मार्च को मनाएंगी सामूहिक होली

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मथुरा (उप्र): उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृन्दावन में सैकड़ों विधवा और बेसहारा माताएं सोमवार छह मार्च को रंगों का त्योहार मनाएंगी। होली का यह आयोजन नगर के सप्त देवालयों में से एक राधा गोपीनाथ मंदिर के प्रांगण में किया जाएगा। होली का त्योहार मनाने के लिए गुलाल और बड़े पैमाने पर फूलों का इंतजाम किया गया है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

सामाजिक संस्था सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने बताया कि रंगों के इस अनूठे पर्व को मनाने के लिए वृन्दावन के आश्रय सदनों में रहने वाली सैकड़ों निराश्रित और विधवा माताएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि होली का पर्व मनाए जाने के लिए टेसू के फूलों के साथ-साथ गुलाब, गेंदा आदि कई प्रकार के फूल भी मंगाए जा रहे हैं।

राधा गोपीनाथ मंदिर के सेवायत गोपीनाथलाल देव गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं और दिल्ली से विभिन्न प्रकार के एक टन फूलों के साथ गुलाल और रंग मंगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधवा महिलाएं इन्हीं फूलों व रंग-गुलाल से होली खेलेंगी। निराश्रित माता सरोजा देवी ने बताया कि होली को लेकर खासा उत्साह है, हमारे लिए तो कन्हैया ही सब कुछ है, और उसी की कृपा से बस हो रहा है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News