मध्य प्रदेश: स्कूलों, कॉलेजों में पढ़ाई जाएंगी राम और कृष्ण से जुड़ी चीजें

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 06:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

भोपाल (वार्ता): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़ी चीजों को स्कूल और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में लाया जाएगा। डॉ. यादव ने अपने बयान में कहा कि जो चीजें भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण से जुड़ी हैं, उन्हें स्कूल और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में लाया जाएगा। ऐसे ही कई सारे विषय आज की बैठक में आने वाले हैं।  

वहीं राम और कृष्ण पथ गमन को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राम पथ गमन और कृष्ण पथ गमन बनाने वाली है। इन सभी मुद्दों पर आज बात की जाएगी।  

डॉ. यादव आज मंत्रालय में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से संबंधित कार्य योजना, भगवान श्री राम वन पथ गमन न्यास और भगवान श्री राम एवं भगवान श्री कृष्ण से जुड़े स्थलों के विकास की समीक्षा करने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News