Banke Bihari Mandir News : अब घर बैठे होंगे बांके बिहारी के साक्षात दर्शन ! 10 घंटे तक चलेगा आरती का लाइव प्रसारण, खिल उठेगा भक्तों का मन

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 09:53 AM (IST)

Banke Bihari Mandir News : वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर से करोड़ों भक्तों के लिए एक बेहद सुखद और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। अब ठाकुर जी के दर्शन के लिए आपको केवल मंदिर की संकरी गलियों या भीड़ पर निर्भर नहीं रहना होगा। मंदिर प्रशासन ने लाइव दर्शन की सेवा आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।

घर बैठे होंगे ठाकुर जी के साक्षात दर्शन
रंगभरनी एकादशी के शुभ अवसर पर शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 से बांके बिहारी मंदिर में लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत हो गई है। अब देश-विदेश में बैठा कोई भी भक्त अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर सीधे वृंदावन से ठाकुर जी की झलक पा सकता है। रोजाना लगभग 10 घंटे तक लाइव दर्शन उपलब्ध रहेंगे। भक्त अब घर बैठे श्रृंगार आरती, राजभोग आरती और शयन आरती के साक्षी बन सकेंगे। लाइव दर्शन मंदिर के आधिकारिक YouTube, Facebook, Instagram और X (Twitter) हैंडल पर प्रसारित किए जा रहे हैं।

मंदिर परिसर में LED स्क्रीन का जाल
भीड़ के दबाव को कम करने और हर श्रद्धालु को दर्शन सुलभ कराने के लिए मंदिर के अंदर और बाहर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के गेट नंबर 1 और गेट नंबर 4 के साथ-साथ होल्डिंग एरिया में बड़ी-बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई हैं। अक्सर भीड़ के कारण भक्त मुख्य गर्भगृह तक नहीं पहुँच पाते थे, अब वे बाहर लगी स्क्रीन पर भी ठाकुर जी की दिव्य छवि देख सकेंगे। मंदिर के अंदर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं जो बिना किसी बाधा के दर्शन की हाई-क्वालिटी फीड सीधे स्क्रीन और सोशल मीडिया पर भेजते हैं।

दर्शन और आरती का समय 
लाइव प्रसारण मुख्य रूप से मंदिर खुलने के समय के अनुसार होगा। 

सुबह का समय: प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।

शाम का समय: शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News