बांके बिहारी मंदिर जा रहे भक्तों के लिए जरूरी जानकारी, जानें पट खुलने से लेकर बंद होने तक का पूरा शेड्यूल

punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 01:26 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Banke Bihari Darshan Timing: वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह हर उम्र और वर्ग के भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है। भगवान बांके बिहारी की अनोखी मूर्ति और मंदिर का दिव्य वातावरण हर किसी को अपनी ओर खींचता है। वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में हर रोज़ हजारों भक्त आते हैं, ताकि वे भगवान बांके बिहारी के दर्शन कर सकें। अगर आप भी बांके बिहारी मंदिर दर्शन का मन बना रहे हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी है कि मंदिर के पट कब खुलते और कब बंद होते हैं।

कितने बजे खुलता है मंदिर?
मंदिर के समय की जानकारी न केवल दर्शन की सुविधा देती है, बल्कि आपको भीड़ और लंबी कतारों से बचाने में भी मदद करती है। गर्मियों के दौरान, मंदिर सुबह 7 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक और फिर शाम को 5 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 30 मिनट तक खुला रहता है। वहीं, सर्दियों में बांके बिहारी मंदिर के पट सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर खुलता है और दोपहर 12 बजे तक बंद होता है। जब वातावरण शांत और भक्तिमय होता है। इस समय दर्शन करने से भक्तों को भगवान के प्रति गहरी भक्ति का अनुभव मिलता है और मंदिर का शांत वातावरण पूरी तरह से महसूस किया जा सकता है। सर्दियों में मंदिर के पट शाम को 4 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 30 मिनट तक खुला रहता है। 

त्योहारों और विशेष अवसरों पर मंदिर के समय में बदलाव हो सकता है। इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि भक्त मंदिर के आधिकारिक समय की जानकारी पहले से हासिल कर लें। ऐसा करने से न केवल आप भीड़ से बचेंगे, बल्कि पूजा और भक्ति का पूरा आनंद भी उठा पाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa